Advertisement

'कहीं मेरा हाल भी...', सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान ने क्यों जताई हत्या की आशंका?

इस बयान को लेकर मध्य-पूर्व की सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है, क्योंकि एमबीएस की अब तक की पहचान एक ताकतवर नेता की रही है. 

Latest News
'कहीं मेरा हाल भी...', सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान ने क्यों जताई हत्या की आशंका?

Mohammed Bin salman

Add DNA as a Preferred Source

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने अपनी हत्या को लेकर आशंका जताई है. एमबीएस की तरफ से अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों को सूचित किया गया है कि अगर बगैर फिलिस्तीनी राष्ट्र की मान्याता के इजरायल के साथ समझौता उनके लिए घातक साबित हो सकता है, और उनकी हत्या भी हो सकती है. अमेरिका मीडिया एजेंसी Politico की खबर में एमबीएस को लेकर ऐसा दावा किया गया है. इस बयान को लेकर मध्य-पूर्व की सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है, क्योंकि एमबीएस की अब तक की पहचान एक ताकतवर नेता की रही है. 

'मेरा हश्र भी वैसा ही हो सकता है'
खबर में बताया गया है कि अमेरिकी सांसदों के साथ हुई मीटिंग में एमबीएस ने मिस्र के पूर्व प्रमुख अनवर सादात का उदाहरण पेश किया था. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि 'यदि मैं इजरायल के साथ सामान्य रिश्ते कायम करने को लेकर समझौता करता हूं वो भी बिना फिलिस्तीन के शर्त पर तो मेरा हश्र भी वैसा ही हो सकता है.' आपको बताते चलें कि 1981 में अनवर सादात ने इजरायल के साथ शांति समझौता किया था, इसके तुरंत बाद चरमपंथियों के द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी. 

'सऊदी की जनता के लिए बेहद अहम है फिलिस्तीन'
पोलिटिको ने इस मामले से जुड़े एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि को एमबीएस ने मध्य-पूर्व की सियासत में फिलिस्तीनी राष्ट्र की भावना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 'सऊदी की जनता के लिए फिलिस्तीनियों की भावनाएं बहुत ज्यादा मायने रखती है. पूरे मध्य-पूर्व के लोग ही इस भावना से जुड़े हुए हैं. वो इस मुद्दे को लेकर बेहद संजीदा हैं. यदि मेरी तरफ से इस भावना को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो मेरे लिए सऊदी पर अपना कार्यकाल जारी रखना सुरक्षित नहीं रहेगा.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement