Advertisement

Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 42 भारतीयों की मौत

Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब में मदीना के पास एक बड़े सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में करीब 42 भारतीय लोगों के मरने की आशंका है. ये सभी भारत से उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए थे.

Latest News
Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 42 भारतीयों की मौत

 फोटो- AI जनरेटिड

Add DNA as a Preferred Source

Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब में मदीना के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. खबरों के मुताबिक इस हादसे में करीब 42 भारतीयों को मौत की आशंका है. हादसे का शिकार हुए लोग भारत से उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए थे. सोमवार रात उमराह करने गए हाजियों से भरी बस मक्का से मदीना जा रही थी. इसी दौरान ये बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई. ये हादसा इनता भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई. 

केवल एकमात्र व्यक्ति बचा जीवित

मीडियावन की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार सभी 42 लोग भारत के हैदराबाद शहर के रहने वाले थे. रिपोर्ट के अनुसार इस बस में 43 बच्चे सवार थे. इस हादसे में सिर्फ एक ही व्यक्ति जीवित बचा है. कमात्र जीवित बचे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना भारतीय समय के हिसाब से रात करीब 1:30 बजे मुफरीहाट इलाके में हुई. इससे पता चलता है कि दुर्घटना कितनी भीषण थी.

मरने वालों में 11 बच्चे भी

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरने वाले लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि टैंकर से टकराने वाली बस में सवार 43 यात्रियों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे थे. ये सभी तीर्थयात्री मक्का में उमराह की रस्में पूरी कर चुके थे. ऐसे में आगे के अनुष्ठान के लिए ये लोग मदीना जा रहे थे. हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि सऊदी अधिकायों ने अभी भी हताहतों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की है. हादसे में जीवित बचे शख्स की सेहत की स्थिति की जानकारी अभी नहीं दी गई है.

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement