Advertisement

इन तीन बातों पर बिल्कुल समझौता नहीं करेगा भारत! S Jaishankar की पाकिस्तान को दो टूक

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कर दिया है कि भारत कभी भी आतंकवाद के मुद्दे पर अपने रुख में नर्मी नहीं लाएगा.

इन तीन बातों पर बिल्कुल समझौता नहीं करेगा भारत! S Jaishankar की पाकिस्तान को दो टूक

External Affairs Minister S Jaishankar 

Add DNA as a Preferred Source

विदेश मंत्री एस जयशंकर जर्मनी दौरे पर हैं. बर्लिन शहर में एस जयशंकर ने जर्मनी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और ये साफ किया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम करता रहेगा. इस मौके पर जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने भी कहा कि वो आतंकवाद के खिलाफ हर लड़ाई में सहयोग करेंगे.

जोहान वेडफुल ने कहा, 'जर्मनी आतंकवाद के खिलाफ किसी भी लड़ाई का समर्थन करेगा. दुनिया में कहीं भी आतंकवाद के लिए जगह नहीं होनी चाहिए. जो भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है, हम उसका समर्थन करेंगे.' इसके साथ ही विदेश मंत्री ने बताया कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने वेडफुल पर फोन से बात की थी और तब उन्होंने भारत को समर्थन देते हुए कहा था, 'आतंकवाद के खिलाफ खुद को सुरक्षित रखने का हर देश को हक है.'

पाकिस्तान को एस जयशंकर के तीन कड़े संदेश

बर्लिन में मीडिया को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने साफ किया कि-
- भारत आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहेगा.
- पाकिस्तान के न्यूक्लियर अटैक की धमकियों से कदम पीछे नहीं लेगा.
- भारत और पाकिस्तान के मुद्दे का समाधान निकालने के लिए भारत केवल द्विपक्षीय वार्ता करेगा, इस बातचीत में किसी और देश का दखल स्वीकार नहीं करेगा.
आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे हमलों के बीच न्यूक्लियर हमले की आशंका जताई जा रही थी. इसके साथ ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए अमेरिका से मदद मांगी थी. इस मुद्दे पर भारत का पक्ष हमेशा से साफ रहा है कि इस समस्या के समाधान के लिए भारत केवल द्विपक्षीय बातचीत करेगा.

आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट

भारत की तरफ से दुनिया के 33 मित्र देशों में 7 ऑल पार्टी डेलिगेशन भेजे गए हैं, इन डेलिगेशंस में अलग-अलग पार्टियों के सांसद शामिल हैं, इसका मकसद दुनिया को ये संदेश देना है कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत एकजुट है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement