Advertisement

'मेरे पेट में दर्द है', बहाना करके निकला लेफ्टिनेंट, यूक्रेन ने वहीं दागी मिसाइल... कहानी उस रूसी गद्दार की, जिसने अपने 300 फौजियों को मरवाया

स्तूपनिकोव यूक्रेन में रूसी स्वयंसेवक कोर (RVC) में शामिल हो गया. ये पुतिन सरकार के खिलाफ लड़ने वाली पूरी तरह से यूक्रेन आर्मी की रूसी यूनिट है.

Latest News
'मेरे पेट में दर्द है', बहाना करके निकला लेफ्टिनेंट, यूक्रेन ने वहीं दागी मिसाइल... कहानी उस रूसी गद्दार की, जिसने अपने 300 फौजियों को मरवाया

रूसी सेना में लेफ्टिनेंट स्तूपनिकोव ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया, उसने यूक्रेन को सीक्रेट जानकारी मुहैया कराई. (फोटो-ANI और X)

Add DNA as a Preferred Source
  • रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में शुरू हुई थी वॉर
  • यूक्रेन ने रूस में बिछा दिया एजेंट्स का जाल
  • स्तूपनिकोव ने 6 महीने में मरवाए 300 रूसी जवान

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रही रूस की सेना में तैनात एक अफसर ने अपने ही देश के साथ विद्रोह कर दिया. उसने यूक्रेन की सीक्रेट एजेंसियों को वॉर की प्लानिंग और कई खुफिया जानकारी मुहैया कराई. इनके जरिए यूक्रेन ने रूस के 300 से ज्यादा जवानों को मार दिया. 26 साल का अफसर अब रूस से भागकर यूक्रेन पहुंच गया है, जहां वो व्लादिमीर पुतिन की सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही एक यूनिट में शामिल हो चुका है. 

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना में तैनात लेफ्टिनेंट लेव स्तूपनिकोव ने अपने ही देश के खिलाफ काम किया. स्तूपनिकोव पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए यूक्रेनी खुफिया एजेंसी के साथ बहुत ही संवेदनशील जानकारी मुहैया कराई. चूंकि वो लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर तैनात थे, इसलिए उनकी पहुंच सैनिकों की आवाजाही, वॉर की प्लानिंग और टोही ड्रोन समेत कई तरह की जानकारियों तक थी. 

सेंट पीटर्सबर्ग की बुड्योनी मिलिट्री अकेडमी से ग्रेजुएट स्तूपनिकोव को उस बटालियन का चीफ सिग्नल ऑफिसर बनाया गया था, जिसे डोनबास क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण यूक्रेन के वुहलेदार पर कब्जा करने का काम मिला था. उसका काम था कि कमांडरों को सही जानकारी मिल रही है या नहीं, लेकिन उसने अपनी सेना के बजाय यूक्रेन की सेना को प्रायोरिटी दी. 

स्तूपनिकोव

(लेव स्तूपनिकोव, फोटो- X)

बहाना बनाकर भागा, यूक्रेन ने वहीं दाग दी मिसाइल

पूर्वी यूक्रेन में मौजूद स्तूपनिकोव ने एक दिन अपने साथी सैनिकों से कहा कि मेरे पेट में दर्द हो रहा है, तुम लोग यहीं रुको, मैं आराम करके आता हूं. जैसे की वो वहां से गया, यूक्रेन की सेना ने ठीक उसी जगह पर मिसाइल दाग दी. इस यूक्रेनी हमले में कर्नल गुसेन मुसायेव समेत 68 रूसी सैनिक मारे गए, जो कीव के प्रमुख टारगेट में से एक थे. इस अटैक के बाद यूक्रेन ने स्तूपनिकोव से पूछा- क्या कोई धमाका हुआ? फोटो भेजो. उसने जवाब दिया- यहां सिर्फ लोगों के शव पड़े हुए हैं. रूस के इस लेफ्टिनेंट ने ऐसा क्यों किया? क्या वो पुतिन से नफरत करता था? क्या उसे रूस से भी नफरत थी? स्तूपनिकोव ने इनके जवाब खुद ही दिए हैं. 

रूस के यूक्रेन पर अटैक के बाद स्तूपनिकोव का मन बदला

लेफ्टिनेंट स्तूपनिकोव रूसी सेना के खिलाफ इसलिए गया क्योंकि वो यूक्रेन पर हमले के खिलाफ था. जब फरवरी 2022 में रूसी सेना ने कीव में अटैक किए तो पहले तो उसे डर लगा. उसने कहा, 'रूसी सैनिक निर्दोष लोगों पर बम बरसा रहे थे, ये बहुत ही बुरा था.' स्तूवनिकोव ने बताया कि उसकी मिलिट्री अकेडमी में कई दोस्तों का मानना था कि ये गलत हो रहा है, उनमें से कई लोगों ने तो अकेडमी छोड़ने की कोशिश भी की है, लेकिन उनके एप्लीकेशन पर कोई फैसला तक नहीं लिया गया. उसने कहा, 'मेरे अंदर क्या चल रहा था, ये मैं बता ही नहीं सकता, लेकिन अंदर ही अंदर मैं आग से जल रहा था.'

मां की मदद से यूक्रेनी एजेंट्स से कॉन्टैक्ट में आए स्तूपनिकोव

स्तूपनिकोव की मां तातियाना यांतसेन भी पुतिन की विरोधी है. जब पुतिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए तो उनमें तातियाना ने भी भाग लिया था. स्तूपनिकोव के फरवरी 2024 में सेना में शामिल होने के करीब तीन महीने बाद तातियाना ने दिमित्रो कर्पेंको से कॉन्टैक्ट किया, जो खुद एक कंप्यूटर प्रोग्रामर था और यूक्रेनी सीक्रेट सर्विस के साथ काम भी करता था. 

stopnicob

(पत्नी के साथ स्तूपनिकोव, फोटो- X)

रूस में चलता है यूक्रेन का सीक्रेट नेटवर्क!

कार्पेंको एन्क्रिप्टेड मैसेज प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके रूसी मुखबिरों का एक नेटवर्क चलाता था. WSJ रिपोर्ट के मुताबिक, उसने रूसी वॉर प्रिजनर्स के इंटरव्यू भी यूट्यूब पर पोस्ट किए थे. बताया जाता है कि कुछ रूसी सैनिकों ने घर लौटने के बाद उससे कॉन्टैक्ट किया और पैसों के बदले में खुफिया जानकारी देने की पेशकश की. अक्टूबर, 2023 में उसने सीक्रेट इंफोर्मेशन के बदले में करीब 2700 डॉलर दिए. 

यूक्रेन ने ऐसे रूसी लोगों की एक फौज खड़ी कर ली है, जो अपने दिल से रूस के खिलाफ हैं और इस वॉर में कीव का समर्थन करते हैं. ये लोग एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए यूक्रेनी एजेंट्स से कॉन्टैक्ट में रहते हैं. स्तूपनिकोव भी उनमें से एक था और उसके रूसे से भागने का इंतजाम भी इसी नेटवर्क के जरिए हुआ था. 

बंकर में 40 मिनट लगातार चलकर यूक्रेन पहुंचा स्तूपनिकोव

जुलाई 2024 में स्तूपनिकोव रात में अपनी रूसी यूनिट से भाग गया. वो यूक्रेनी ठिकानों की ओर बढ़ा. बंकर में करीब 40 मिनट चलने के बाद वो ऐसी जगह पहुंचा, जहां यूक्रेन की 72वीं ब्रिगेड के सैनिक तैनात थे. रूसी वर्दी में अपनी ओर जवान को आते देख यूक्रेन के सैनिक चौकन्ने हो गए. उन्होंने बंकर से निकलते समय ही स्तूपनिकोव पर बंदूक तानते हुए पूछा- पासकोड क्या है? उसने जवाब दिया- मूंगफली की दुकान, जिसके बाद उसे यूक्रेनी हिरासत में ले लिया गया.

स्तूपनिकोव की फैमिली कहां है?

स्तूपनिकोव के रूस से भागने के बाद फरवरी 2025 में उसकी मां और बहन भी मोल्दोवा चली गई. उन्होंने यूक्रेनी एजेंट्स के जरिए वहां एंट्री पाई. हालांकि पत्नी ने स्तूपनिकोव को देशद्रोही बताया. उसने कहा कि स्तूपनिकोव ने मेरे और देश दोनों के साथ विश्वासघात किया है.

दो घंटे के इंटरव्यू में खुले राज

स्तूपनिकोव यूक्रेन में रूसी स्वयंसेवक कोर (RVC) में शामिल हो गया. ये पुतिन सरकार के खिलाफ लड़ने वाली पूरी तरह से यूक्रेन आर्मी की रूसी यूनिट है. वो इस समय वहां सिग्नल डिपार्टमेंट में काम कर रहा है. रूस छोड़ने के करीब एक साल बाद स्तूपनिकोव ने यूक्रेनी एजेंट कार्पेंको को करीब दो घंटे का इंटरव्यू दिया, जिसमें ये पूरी कहानी सुनाई. 

ये भी पढ़ें- 'आओ बेटी से मिल लो', अलग रहने वाली वाइफ को बुलाया, पूछा- मेरे साथ रहोगी? मना किया तो चाकू से काटा गला; एयरपोर्ट से अरेस्ट

Advertisement
Advertisement

Advertisement