दुनिया
अमेरिका ने यूक्रेन से कहा था कि रूसी आर्मी के जनरल वालेरी गेरासिमोव पर अटैक न करे. यूक्रेन ने अमेरिका की सलाह नहीं मानी थी.
डीएनए हिंदी: यूक्रेन (Ukraine) रूस (Russia) के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव (Valery Gerasimov) की हत्या करना चाहता था. अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन को साफ हिदायत दी थी कि ऐसी कोशिश न की जाए. अगर ऐसा हुआ तो अंजाम बेहद बुरा होगा. मई में वालेरी गेरासिमोव पर यूक्रेन ने जानलेवा हमला किया था. उन्हें गोली लगी थी जिसके बाद यूक्रेन से उनका रेस्क्यू किया गया था.
यूरोवीकली की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन रूसी जनरल स्टाफ की हत्या करना चाहते थे. यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार ने जर्नलिस्ट मार्क फेगिन से बात करते हुए यह स्वीकार किया था कि यूक्रेनी सैनिक गेरासिमोव की हत्या करना चाहते थे, जब वह इज़ियम आए थे.
Russsia Ukraine War: तेज हुए हमले तो PM Modi ने की Putin से फोन पर बात, रूस को बताई रणनीति
राष्ट्रपति कार्यलाय के कर्मचारी ने खोले थे राज
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओलेक्सी ने मार्क फेगिन से यह कहा था, 'गेरासिमोव इज़ियम में था और हम उसे मारने की योजना बना रहे थे.' यूक्रेनियन उसे बाहर लाकर मारने का प्लान तैयार कर रहे थे. अमेरिका को डर था कि उसकी हत्या से अमेरिका और रूस के बीच युद्ध भड़क जाएगा.
अमेरिका ने हिदायत दी थी कि यूक्रेन ऐसा न करे. यूक्रेनी सैनिकों ने अंततः यूक्रेन में गेरासिमोव के कार्यालय को खोजकर ढूंढ निकाला और हमला कर दिया. इसमें कई रूसी सैनिक मारे गए थे लेकिन गेरासिमोव बच निकले थे.
Ukraine War: रूस-यूक्रेन में भीषण जंग जारी, नरेंद्र मोदी के पास आया पुतिन का फोन, अमेरिका ने कही ये बात
कौन है वालेरी गिरासिमोव?
वालेरी गेरासिमोव रूस के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के हेड और रूस के पहले उप रक्षा मंत्री हैं. वह 2012 से रूसी सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. वालेरी गेरासिमोव का जन्म 3 फरवरी 1955 को तत्कालीन सोवियत संघ में हुआ था.वह कम उम्र में सेना में शामिल हो गए और सोवियत संघ के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ की सैन्य अकादमी में ट्रेनिंग हासिल की. स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद, वह सेना में शामिल हुए और कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे. मास्को वह एक कमांडर के तौर पर तैनात रहे. फिर जनरल स्टाफ के उप प्रमुख बनाए गए.
2012 में, वालेरी गेरासिमोव को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जनरल स्टाफ का प्रमुख बनाया. फिर वे डिफेंस के डिप्टी मिनिस्ट बने. इस भूमिका में, वह रूसी सेना के संचालन और रणनीतियों की देखरेख के लिए जिम्मेदार रहे हैं.
वालेरी युद्ध की रणनीति तैयार करने में बेहद माहिर रहे हैं. वह रूस के लिए मजबूत दुर्ग की तरह रहे हैं और सेना की किलेबंदी की रणनीति तैयार करते रहे हैं. वालेरी गेरासिमोव प्राइवेट सैन्य कंपनियों को भी सेना में शामिल करने के पक्षधर रहे हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.