दुनिया
क्रीमियन ब्रिज पर यूक्रेन का यह तीसरा हमला है. इससे पहले 8 अक्टूबर 2022 को पुल पर एक ट्रक से विस्फोट किया गया था. जिससे पुल पर आग लग गई थी.
यूक्रेन ने एक बार फिर रूस पर बड़ा अटैक किया है. यूक्रेन ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत क्रीमियन ब्रिज को उड़ा दिया है. यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विस (SBU) ने बताया कि ब्रिज के ध्वस्त करने के लिए जलमग्न आधार यानी पानी के अंदर करीब 1,100 किलोग्राम टीएनटी विस्फोटक रखा गया था. यह पुल रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाला एक अहम एंड रेल ब्रिज है. जिसपर यूक्रेन ने तीसरी बार हमला किया है.
एसबीयू ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर विस्फोट किया गया. इस पुल को ध्वस्त करने का मकसद रूस को कमजोर करना है. यह पुल रूस के क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद बनाया गया था. यह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अहम प्रोजेक्ट था. इस रास्ते से रूसी सेना हथियारों के साथ आवागमन करती थी. इस हमले का मकसद रूस का क्रीमिया से संपर्क तोड़ना है.
क्रीमियन ब्रिज पर तीसरी बार हमला
क्रीमियन ब्रिज पर यूक्रेन का यह तीसरा हमला है. इससे पहले 8 अक्टूबर 2022 को पुल पर एक ट्रक से विस्फोट किया गया था. जिससे पुल पर आग लग गई थी. जुलाई 2023 में भी हमला कर पुल के कुछ हिस्से को नष्ट कर दिया गया था. एसबीयू के प्रमुख वसील मालिक का कहना है कि ऑपरेशन में समुद्री ड्रोन 'Sea Baby' का इस्तेमाल किया था.
बता दें कि क्रीमिया एक समय यूक्रेन का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन 2014 में रूस ने इसे छीन लिया था. इसके बाद 2016 से रूस ने क्रीमिया से जुड़ने के लिए केर्च पुल बनाना शुरू कर दिया था. 2018 में बनकर तैयार हो गया. रेलवे और कार्गो का हिस्सा 2020 में चालू कर दिया गया.
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यूक्रेन एक के बाद एक अटैक करके दुनिया को चौंका दिया है. यूक्रेन 1 जून को ड्रोन के जरिए रूस के चार एयरबेस पर हमला किया था. इस हमले में रूस के 40 से ज्यादा लड़ाकू विमान तबाह हो गए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.