Advertisement

बीमारी में नहीं दी बॉस ने छुट्टी, महिला कर्मचारी की ऑफिस में हो गई मौत

Work Pressure Death: थाईलैंड के समुत प्रकान प्रांत मेय नाम की 30 साल की महिला कर्मचारी की तबीयत खराब थी, लेकिन छुट्टी मंजूर नहीं होने के कारण उसे ऑफिस आना पड़ा. जहां उसकी मौत होने से हंगामा मच गया है.

बीमारी में नहीं दी बॉस ने छुट्टी, महिला कर्मचारी की ऑफिस में हो गई मौत

Representational Image

Add DNA as a Preferred Source

Work Pressure Death: भारत में वर्क प्रेशर के कारण पुणे में चार्टर्ड अकाउंटेंट और लखनऊ में बैंककर्मी की मौत को लेकर हंगामा मचा हुआ है. अब थाईलैंड में भी ऐसी ही एक मामला सामने आया है. थाईलैंड के समुत प्रकान प्रांत में 30 साल की महिला कर्मचारी को तबीयत खराब होने के बावजूद छुट्टी मंजूर नहीं होने के कारण ऑफिस आना पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई है. Bangkok Post की रिपोर्ट के मुताबिक, मेय नाम की इस महिला ने आंतों में सूजन (Intestinal Inflammation) की समस्या के कारण Medical Certificate के साथ Sick Leave मांगी थी, जिसे उसके Manager ने नामंजूर कर दिया. नौकरी जाने के डर से मेय को मजबूरी में ऑफिस आना पड़ा, लेकिन  कुछ ही देर में वो अपनी डेस्क पर बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई.


यह भी पढ़ें- 'बच्चों लादेन की भी बायोग्राफी पढ़ो' Sharad Pawar की पार्टी के नेता की पत्नी की फिसली जुबान, कलाम से की तुलना, देखें Viral Video 


डॉक्टर ने दी थी Sick Leave पर रहने की एडवाइज

मेय एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में काम करती थी. हाल ही में उसकी तबीयत खराब चल रही थी. डॉक्टर ने उसे आंतों में सूजन की वजह से कुछ दिन Sick Leave पर रहने की सलाह दी थी. मेय ने 5 से 9 सितंबर तक के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जमा कर छुट्टी ली थी. आराम करने के बाद भी पर उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ.

लगातार बढ़ती जा रही थी परेशानी

12 सितंबर की शाम को जब मेय ने अपने Manager से एक और Sick Leave मांगी तो उसने मना कर दिया. बॉस ने कहा कि उसे Office आना पड़ेगा, क्योंकि उसने पहले ही बहुत छुट्टियां ले ली हैं. अपनी Job खोने के डर से मेय अगले दिन ऑफिस चली गई.


यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani बेटी Isha Ambani के साथ पहुंचे न्यूयॉर्क के उस रेस्टोरेंट, जहां 15 दिन पहले करानी पड़ती है बुकिंग


डॉक्टरों ने की Emergency Surgery

13 सितंबर को मेय सुबह ऑफिस आई. वो अपनी डेस्क पर काम करने बैठी, लेकिन सिर्फ 20 मिनट के अंदर ही अचानक बेहोश हो गई. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने तुरंत Emergency Surgery की, लेकिन अगले दिन "Necrotizing Enterocolitis" के कारण उसकी मौत हो गई.

कंपनी ने कही ये बात

कंपनी Delta Electronics Thailand के सीईओ (CEO) ने एक बयान जारी कर इस घटना पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा, 'हमारी कंपनी के लोग ही हमारी असली Success हैं. इस मुश्किल वक्त में हम मेय के परिवार को पूरा सपोर्ट देंगे.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement