Advertisement

यूक्रेन के Drones के बीच फंस गया था Vladimir Putin का हेलिकॉप्टर, रूसी सेना के अधिकारी का दावा

Russia Ukraine War: रूसी सेना के कमांडर ने बताया कि हमारी एयर डिफेंस यूनिट्स को एक साथ विमान-रोधी युद्ध करना था और हवा में राष्ट्रपति पुतिन के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करनी थी.

Latest News
यूक्रेन के Drones के बीच फंस गया था Vladimir Putin का हेलिकॉप्टर, रूसी सेना के अधिकारी का दावा

President Vladimir Putin

Add DNA as a Preferred Source

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को तीन साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन्स से अटैक कर रहे हैं. इस बीच रूस की सेना के एक अधिकारी ने बड़ा दावा किया है. रूसी सैन्य कमांडर ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हेलिकॉप्टर यूक्रेनी डोन के बीच फंस गया था. लेकिन हमारी एयर डिफेंस यूनिट्स ने उन ड्रोन्स को मार गिराया और राष्ट्रपति की सुरक्षा सुनिश्चित की.

एयर डिफेंस डिवीजन के कमांडर यूरी डैशकिन ने रविवार को इंटरव्यू में चैनल रूस 1 को बताया. इसे न्यूज आउटफिट आरटी ने रिपोर्ट किया. डैशकिन ने कहा कि पुतिन का हेलीकॉप्टर कुर्स्क क्षेत्र में "दुश्मन के बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले को रोकने के लिए एक ऑपरेशन के सेंटर में था. 

क्रेमलिन के अनुसार, अप्रैल में यूक्रेनी सेना से पूरी तरह से मुक्त होने के बाद कुर्स्क क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशटेन के साथ स्थानीय नगर पालिकाओं के प्रमुखों और स्वयंसेवकों से मुलाकात की. यह यूक्रेनी आक्रमण से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.

कैसे बचा राष्ट्रपति पुतिन का हेलिकॉप्टर
डैशकिन के अनुसार, उस समय यूक्रेन ने कुर्स्क क्षेत्र पर एक अभूतपूर्व यूएवी हमला किया, लेकिन रूसी वायु रक्षा ने 46 आने वाले फिक्स्ड-विंग यूएवी को नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि कुर्स्क में सुप्रीम कमांडर-इन-चीफ के विमान की उड़ान के दौरान हमलों की तीव्रता काफी बढ़ गई थी. क्षेत्र में एयर डिफेंस यूनिट्स को एक साथ विमान-रोधी युद्ध करना था और हवा में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करनी थी. कार्य पूरा हो गया. दुश्मन के ड्रोन के हमले को विफल कर दिया गया, सभी हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाया गया.

रूस के अनुसार, यूक्रेन ने पिछले सप्ताह देश के अंदर ड्रोन हमलों को तेज कर दिया है. मास्को में विदेश मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार और शुक्रवार के बीच रूसी क्षेत्र में 764 ड्रोन को रोका गया था. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले का पैमाना कम नहीं हुआ है, शनिवार और रविवार को सैकड़ों और यूएवी नष्ट किए गए.

(With IANS input)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement