Advertisement

Porn Star हो सकती है ब्राजील में लेबर पार्टी कैंडिडेट, कहा-'सेक्स भगवान की दी हुई चीज है'

Porn Star Bianca Naldy ब्राजील में होने वाले चुनाव में क्रिश्चन लेबर पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि वोटर भी उन्हें मौका देंगे.

Porn Star हो सकती है ब्राजील में लेबर पार्टी कैंडिडेट, कहा-'सेक्स भगवान की दी हुई चीज है'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ब्राजील में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और उम्मीदवारों की लिस्ट में एक चर्चित पॉर्न स्टार भी है.क्रिश्चन लेबर पार्टी से बियांका नाल्दी (Bianca Naldy) इस चुनाव में उतरना चाहती हैं. एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली स्टार बियांका नाल्दी को अपनी पहचान से कोई आपत्ति नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ईसाई मतदाताओं को उनके एडल्ट स्टार होने से ऐतराज नहीं होगा.

'Sex सब करते हैं, मैं कैमरे पर करती हूं'
एडल्ट स्टार होने क वजह से आलोचना पर उन्होंने कहा कि सेक्स एक पवित्र काम है और यह ईश्वर ने दिया है. बियांका ने यह भी कहा,'ईश्वर ही हैं जिन्होंने सेक्स को बनाया है. सेक्स हर कोई करता है, बस अंतर इतना है कि मैं कैमरे के सामने करती हूं.'

उन्होंने कहा कि मेरे काम की आलोचना करने वाले लोग पाखंड करते हैं. मैं वही करती हूं जो कि प्रकृति और ईश्वर का दिया हुआ है. 

यह भी पढ़ें: 83 की उम्र में पादरी बना Porn Star, कहा- बहुत मजा आ रहा है

बियांका अब धर्म में नहीं करती हैं यकीन
बियांका ने बताया कि वह रियो डि जेनेरियो से क्रिश्चन लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं. उन्होंने यह ब कहा कि वह पहले इंजील ईसाई हुआ करती थीं. बियांका का धर्म को लेकर कहना है कि वह किसी विशेष धार्मिक सिद्धांत का पालन नहीं करती हैं. 

बियांका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं

क्रिश्चन लेबर पार्टी ब्राजील की दक्षिणपंथी पार्टी मानी जाती है. इस पार्टी का रुख ईसाई धार्मिक परंपराओं के लिए दक्षिणपंथी रहा है. पॉर्न स्टार होने की वजह से पार्टी के कोर वोटरों के लिए उन्हें स्वीकार करना मुश्किल हो सकता है. इस सवाल के जवाब में बियांका का कहना है कि वह राजनीति में अलग उद्देश्य से आ रही हैं और लोग उन्हें मौका देंगे.

यह भी पढ़ें: Brazil Airport पर अचानक चलने लगा पॉर्न वीडियो, यात्री रह गए हैरान-परेशान

पॉर्न स्टार बनने से पहले नर्स थीं 
बियांका ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपनी जिंदगी और राजनीति में आने के सपने के बारे में बताया था. उन्होंने कहा कि पॉर्न स्टार बनने से पहले वह बतौर नर्स टेक्नीशियन काम कर चुकी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में आना उनका सपना है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

बियांका का कहना है कि राजनीति में आने पर वह महंगाई और सबके लिए सस्ती शिक्षा का मुद्दा उठाएंगी. उन्होंने कहा कि ब्राजील में महंगाई चरम पर है और लोगों को रोजमर्रा की चीजें खरीदने में मुश्किल पेश आती है.

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement