Advertisement

Joe Biden के बयान पर पाकिस्तान को आया गुस्सा, पीएम शरीफ दे रहे हैं नसीहत, जानें पूरा मामला

जो बाइडेन ने कुछ ऐसा कहा है जिससे पाकिस्तान में बवाल मच गया है. पक्ष और विपक्ष एक सुर में अमेरिका के बयान पर आपत्ति दर्ज कर कर रहे हैं.

Joe Biden के बयान पर पाकिस्तान को आया गुस्सा, पीएम शरीफ दे रहे हैं नसीहत, जानें पूरा मामला

जो बाइडेन और शाहबाज शरीफ. (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने पाकिस्तान (Pakistan) को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बताया है. जो बाइडेन की इस टिप्पणी पर पाकिस्तान में बवाल मच गया है. पाकिस्तानी नेताओं को जो बाइडेन का यह बयान रास नहीं आया है. जो बाइडेन ने वाशिंगटन के एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि पाकिस्तान के पास बिना समझौते के परमाणु हथियार हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने जो बाइडेन के इस बयान की कड़ी निंदा की है.

शाहबाज शरीफ ने कहा है कि जो बाइडेन की यह टिप्पणी तथ्यात्मक तौर पर गलत और भ्रामक है. अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शरीफ ने कहा कि पिछले दशकों में पाकिस्तान एक 'सबसे जिम्मेदार' परमाणु राष्ट्र साबित हुआ है.

तीसरी बार चीन की सत्ता संभालने को तैयार शी जिनपिंग, CPC में क्या बोले? जानिए अहम बातें

'पाकिस्तान है सबसे जिम्मेदार परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र'

शाहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान सबसे जिम्मेदार परमाणु राज्य है. यहां परमाणु कार्यक्रम को मजबूत और फुलप्रूफ कमांड के साथ व्यवस्थित किया गया है. पाकिस्तान की परमाणु नियंत्रण प्रणाली बेहद सख्त है.

शाहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु देश है. देश की परमाणु संपत्ति में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की आवश्यकताओं के अनुसार सर्वोत्तम सुरक्षा उपाय हैं. 

इमरान खान को भी नहीं रास आई अमेरिका की टिप्पणी
 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को भी अमेरिकी की यह टिप्पणी रास नहीं आई है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान ने परमाणु ताक़त हासिल करने के बाद पूरी दुनिया में अपना आक्रामक रवैया कब दिखाया है.

China में Xi Jinping की बढ़ती सियासी ताकत, क्या भारत की बढ़ा सकती है मुश्किलें? जानिए

क्या यह जो बाइडेन का आधिकारिक बयान है?

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया है. पाकिस्तान यह जानने की कोशिश कर रहा है कि क्या यह अमेरिका का आधिकारिक बयान है. एक तरफ जहां जो बाइडेन ऐसे बयान दे रहे हैं, वहीं अमेरिका पाकिस्तान के करीब भी जाता नजर आ रहा है. ऐसे में जो बाइडेन के रुख पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement