Advertisement

Pakistan Terrorism: शहबाज शरीफ ने आतंकी घटनाओं के लिए इमरान खान को ठहराया जिम्मेदार

Shehbaz Sharif Blames Imran Khan: पाकिस्तान (Pakistan) की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप चलते ही रहते हैं. मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर आतंकवाद बढ़ाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कहा कि पुरानी सरकार आतंक पर लगाम लगाने में नाकामयाब रही है और इस वजह से देश को नुकसान उठाना पड़ा है. 

Pakistan Terrorism: शहबाज शरीफ ने आतंकी घटनाओं के लिए इमरान खान को ठहराया जिम्मेदार

शहबाज शरीफ ने पूर्व पीएम पर लगाए गंभीर आरोप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान वैसे तो खुद अपने देश में आतंकियों को पनाह देता है और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उनकी मदद करता है. हालांकि, अपने देश में होने वाले आंतकी हमलों को लेकर पाकिस्तान में राजनीतिक दल और सरकारें एक-दूसरे पर ही आरोप लगा रही हैं. देश की अर्थव्यवस्था की खराब हालत के लिए इमरान खान मौजूदा सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. दूसरी ओर मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान को आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार बताया है. 

Shehbaz Sharif ने लगाए गंभीर आरोप 
शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं के लिए इमरान खान जिम्मेदार हैं. शरीफ ने आरोप लगाया कि आतंकवाद के खिलाफ नेशनल एक्शन प्लान (NAP) को लागू करने की जिम्मेदारी इमरान सरकार की थी और बतौर पीएम इमरान खान इसमें असफल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब इस एक्शन प्लान को लागू करेगी जो पिछले 4 सालों से ठीक से लागू नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि एनएपी के ठीक से लागू नहीं किए जाने की वजह से ही आतंकवाद में बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें: Pakistan: Karachi University में धमाका, 3 चीनी नागरिकों समेत चार की मौत

2021 में पाकिस्तान में 294 आतंकी हमले 
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान इंस्टिट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) की एक रिपोर्ट से पता चला है कि साल 2021 में आतंकवादियों ने 294 हमले किए जिसमें 388 लोग मारे गए और 606 लोग घायल हुए थे.

बता दें कि पाकिस्तान में आतंकी वारदात की कई घटनाएं हाल के दिनों में हुई हैं. आतंकी हमले सिर्फ बलूच या सीमावर्ती अशांत इलाकों में नहीं हुए हैं. हमले कराची और लाहौर जैसे बड़े और मुख्य शहरों पर भी हो चुके हैं. शहबाज शरीफ सरकार ने ऐलान किया है कि देश में एनएपी को सही तरीके से लागू किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Shariat कोर्ट ने कहा बैंकिंग सिस्टम है इस्लाम के खिलाफ, कैसे नया पाकिस्तान बनाएंगे शहबाज शरीफ?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement