दुनिया
इससे पहले पीएम मोदी की 11 अगस्त को राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बातचीत हुई थी. यह बातचीत इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि SCO समिट में पीएम मोदी की मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होनी है.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से शनिवार को फोन पर बात की. उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा जताया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बातचीत की जानकारी दी.
उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति जेलेंस्की को आज फोन पर बात करने के लिए धन्यवाद. हमने चल रहे संघर्ष, उसके मानवीय पहलू और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. भारत इस दिशा में सभी प्रयासों को पूर्ण समर्थन देता है.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अगस्त को राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बातचीत हुई थी. यह बातचीत इसलिए अहम मानी जा रही है कि इस समय पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर चीन के बीजिंग में हैं. वह SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन गए हैं.
Thank President Zelenskyy for his phone call today. We exchanged views on the ongoing conflict, its humanitarian aspect, and efforts to restore peace and stability. India extends full support to all efforts in this direction. @ZelenskyyUa
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2025
SCO समिट में पुतिन से होगी मुलाकात
चीन में SCO समिट के दौरान पीएम मोदी की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी. जहां पीएम मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध शांतिपूर्ण तरीके समाप्त करने पर पुतिन से बात कर सकते हैं. जेलेंस्की से बातचीत इसी मुद्दे पर हुई है.
पीएम मोदी ने इससे पहले भी जेलेंस्की से यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और जल्द से जल्द शांति बहाली के लिए भारत की दृढ़ और सतत स्थिति को दोहराया था. उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करके और हाल के घटनाक्रमों पर उनके विचार जानकर मुझे खुशी हुई. मैंने संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर भारत की दृढ़ स्थिति से उन्हें अवगत कराया.
भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देने और यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस पर जेलेंस्की ने कहा था कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ लंबी बातचीत की. इसके लिए मैं आभारी हूं.
(With IANS input)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.