Advertisement

काशी का अब तेजी से विकास हो रहा- योगी, 'कुछ लोगों ने बदनाम करने की फिरौती ली', काशी में रोजगार के अवसर बढ़े, भौतिक विकास से संरक्षण हो रहा, काशी ने नए-नए संस्थान खुल रहे-CM योगी | पश्चिम बंगाल के बेलडांगा से बड़ी खबर, बेलडांगा में मजदूर की मौत पर बवाल जारी, बेलडांगा में ZEE NEWS रिपोर्टर पर हमला, बंगाल- 24 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं, कल ZEE न्यूज रिपोर्टर पर हमला हुआ था, रिपोर्टर पर हमले को लेकर बड़ी लापरवाही | देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है- PM, आगे इस आधुनिक ट्रेन का विस्तार होगा, बंगाल के मालदा में PM मोदी का संबोधन, देश में150 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन चल रही, 'भारतीय रेल, आधुनिक के साथ आत्मनिर्भर', भारतीय रेल कायाकल्प दौर से गुजर रही-PM

PM Modi US Visit: अमेरिका में PM मोदी की बैक-टू-बैक मीटिंग, NSA वाल्ट्ज के बाद Elon Musk से की मुलाकात

PM Modi and Donald Trump Meet in US: एलन मस्क अपने तीन छोटे बच्चों के साथ ब्लेयर हाउस पहुंचे, जो पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उनके साथ बैठे हुए थे.

Latest News
PM Modi US Visit: अमेरिका में PM मोदी की बैक-टू-बैक मीटिंग, NSA वाल्ट्ज के बाद Elon Musk से की मुलाकात

modi meet elon musk and michael gwaltz

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं. इस दौरान वे बैक-टू-बैक अमेरिकी नेता और दिग्गज कारोबारियों से मुलाकात कर रहे हैं. पीएम मोदी ने गुरुवार को वाशिंगटन में स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क से मुलाकात की. इस मीटिंग के दौरान एलन मस्क के 3 बच्चे भी उनके साथ थे. मस्क से पहले प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) माइकल वाल्ट्ज से मिले.

एलन मस्क अपने तीन छोटे बच्चों के साथ ब्लेयर हाउस पहुंचे, जो पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उनके साथ बैठे हुए थे. इससे पहले पीएम मोदी यूएस एनएसए माइकल वाल्ट्ज से मिले. भारतीय प्रधानमंत्री के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी. इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी की ट्रंप से होगी मुलाकात
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए बुधवार शाम अमेरिका पहुंचे थे. उनकी आज देर रात ट्रंप से मुलाकात होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति के अतिथि गृह ब्लेयर हाउस पहुंचने के बाद मोदी ने बुधवार को अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. 

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, ‘इस पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर उन्हें बधाई दी. भारत-अमेरिका मैत्री के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं.’ मोदी से मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही गबार्ड ने ट्रंप की मौजूदगी में राष्ट्रीय खुफिया विभाग की आठवीं निदेशक के रूप में पद की शपथ ली.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement