Advertisement

पीएम मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की बात, जानिए किन मुद्दों पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बात हुई. आइए जानते हैं कि दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे पर बात हुई.

पीएम मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की बात, जानिए किन मुद्दों पर की चर्चा

PM Modi Netanyahu phone call news 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. युद्ध की वजह से इजरायल में श्रमिकों की काफी कमी हो गई है और इस कमी को दूर करने के लिए उसने भारत से हजारों श्रमिकों की मांग की है. भारत से शीघ्र श्रमिकों की पहली खेप वहां भेजे जाने पर सहमति बनी. इसके साथ कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई. आइए जानते हैं कि दोनों नेताओं के बीच किन-किन मुद्दों पर बात हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक 'X' पर जानकारी दी कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ इज़राइल-हमास संघर्ष पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ, जिसमें समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर चिंताएं भी शामिल थीं. उन्होंने इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने में भारत के लगातार रुख को रेखांकित किया. इसके साथ ही प्रभावित लोगों के लिए लगातार मानवीय सहायता पर भी जोर दिया. 

ये भी पढ़ें: MP News: इस विधायक के घर में नहीं पहुंची है बिजली, अंधेरे में डूबा है गांव

इन मुद्दों पर हुई चर्चा 

इस बातचीत में लाल सागर स्थित बाब-अल-मनदेब खाड़ी से कारोबारी जहाजों के गुजरने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी उठा है. यह सूचना आ रही है कि यमन के आतंकवादी संगठन हाउती के लड़ाकों की तरफ से बाल-अल-मनदेब से गुजरने वाले जहाजों पर हमले किये जा रहे हैं. इस मार्ग से भारत से भी काफी सारा कारोबार होता है. वहीं, इजरायल के विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि मोदी और नेतन्याहू ने बाब-अल-मनेदब के सदंर्भ में समुद्री मार्ग को सुरक्षा देने के महत्व पर बात हुई है. पीएम मोदी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर जहाजों का आवागमन बेहद जरूरी हैं और उन्हें हर हाल में सुरक्षा दी जानी चाहिए. 

ये भी पढ़ें: INDIA की बैठक में खड़गे को पीएम फेस बनाने का प्रस्ताव, कांग्रेस बोली- चुनाव जीतने पर देखेंगे

हमास और इजरायल के बीच जारी है जंग 

इजरायल-हमास युद्ध में अबतक 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. हमास के चंगुल में अभी भी इजरायल के लोग बंधक बनकर रह रहे हैं. दोनों के बीच 7 अक्टूबर से जंग जारी है. इजरायल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा को निशाना बनाते हुए हमले किए, जिसमें 28 फि‍लिस्तीनियों की मौत हो गई. साथ ही इजरायल ने गाजा के उत्तरी हिस्से में एकमात्र संचालित अस्पताल पर भी छापेमारी की. आपको बता दें कि अमेरिका की तरफ से समर्थन बढ़ने के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement