Advertisement

PM Modi In France: US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बेटे को बर्थडे विश करने पहुंचे PM Modi, पत्नी ऊषा से भी की मुलाकात 

PM Modi In France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी फ्रांस के दौरे पर हैं और यहां से अमेरिका जाएंगे. इस बीच पीएम अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बेटे के बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए. 

Latest News
PM Modi In France: US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बेटे को बर्थडे विश करने पहुंचे PM Modi, पत्नी ऊषा से भी की मुलाकात 

अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंचे PM

Add DNA as a Preferred Source

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा प्रेसिडेंट बनने के बाद भारत और अमेरिका (India US Relation) के संबंधों पर पूरी दुनिया की नजर है. पीएम मोदी भी फ्रांस के बाद अब अमेरिका के दौरे पर जाएंगे. ट्रंप और पीएम के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और आम सहमति बनने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ संबंधों की एक बानगी फ्रांस में नजर आई. पीएम मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की और उनके बेटे के बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुए. बर्थडे बॉय को उन्होंने खास तोहफा भी दिया. 

भारतीय मूल की हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी 
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी ऊषा भारतीय मूल की हैं. उनके बेटे विवेक के बर्थडे पर विश करने के लिए पीएम मोदी पहुंचे और उन्होंने परिवार के साथ काफी वक्त बिताया. अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने भी पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि उनके परिवार को पीएम का तोहफा काफी पसंद आया है. 


यह भी पढ़ें: PM Modi Macron Meeting: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मिले पीएम, गले लगाकर किया गर्मजोशी से स्वागत


AI समिट के बाद दोनों शीर्ष नेताओं की हुई थी मुलाकात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति की मुलाकात एआई शिखर बैठक के बाद भी हुई थी. दोनों शीर्ष नेताओं ने कुछ देर तक बातचीत की थी और इस दौरान जेडी वेंस की पत्नी ऊषा उनके साथ ही थीं. इस दौरान एआई पर दिए पीएम के भाषण की तारीफ करते हुए अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट ने कहा था कि पीएम मोदी की एआई को लेकर समझ सराहनीय है. उनकी यह बात बिल्कुल ठीक है कि एआई कभी भी इंसानों की जगह नहीं ले सकता है. 


यह भी पढ़ें: सीजफायर के बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने दी हमास को धमकी, 'तुरंत रिहा हों बंधक, नहीं तो...'


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement