Advertisement

Indian Passengers Grounded: 300 भारतीय यात्रियों वाले विमान को फ्रांस ने रोका, मानव तस्करी का शक

Plane Grounded In France: फ्रांस में एक विमान को रोका गया, जिसमें 300 से ज्यादा भारतीय सवार थे. मानव तस्करी का संदेह होने पर विमान रोका गया है. भारतीय दूतावास के अधिकारी भी पहुंच गए हैं. 

Latest News
Indian Passengers Grounded: 300 भारतीय यात्रियों वाले विमान को फ्रांस ने रोका, मानव तस्करी का शक

300 indian passengers grounded in france

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सऊदी अरब से निकारागुआ जा रहे एक विमान को फ्रांस में रोका गया है. इसमें 300 से ज्यादा भारतीय सवार थे. ईंधन भरने के लिए विमान जब रुका था तभी उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया मानव तस्करी का संदेह होने पर इस विमान को रोका गया है और आगे की जांच चल रही है. फ्रांस में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि हमारे अधिकारी वहां पहुंच गए हैं और फ्रांस सरकार के साथ संपर्क में हैं.  राष्ट्रीय संगठित अपराध विरोधी इकाई जुनाल्को (JUNALCO) अब इस मामले की जांच कर रही है. एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कुछ अवैध प्रवासी हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब से विमान निकारागुआ जा रहा था और इसमें 300 से ज्यादा भारतीय यात्री सवार थे. इनमें से कुछ यात्रियों के अवैध प्रवासी होने का शक है. विमान में सवार यात्रियों का मानव तस्करी के लिए इस्तेमाल होने का शक है. मानव तस्करी के कई मामले पूरे देश में सामने आ चुके हैं. शरीर के अंगों को निकालने से लेकर लोगों को बंधुआ मजदूर की तरह इस्तेमाल करने के लिए मानव तस्करी जैसे संगीन अपराध को अंजाम दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल की मुश्किल बढ़ी, ED ने भेजा तीसरा समन, दो बार नोटिस पर नहीं पहुंचे हैं दिल्ली CM

यात्रियों को दिया गया खाना और बिस्तर 
विमान को रोके जाने के बाद उसमें सवार यात्रियों को खाना और एयरपोर्ट पर ही कैंप बनाकर सोने के लिए बिस्तर दिया गया है. बता दें कि सऊदी अरब में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार मजदूर के तौर पर रहते हैं. ऐसे में एक संभावना है कि इन भारतीय कामगारों को निकारगुआ भेजा जा रहा हो. फिलहाल दो लोगों को अरेस्ट कर उनसे पूछताछ किया जा रहा है. भारतीय दूतावास के अधिकारी भी जांच टीम के संपर्क में हैं. 

वैट्री हवाई अड्डे पर रोका गया विमान
मार्ने प्रांत के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि रोमानियाई चार्टर कंपनी लीजेंड एयरलाइंस की विमान को गुरुवार दोपहर तकनीकी ठहराव के लिए छोटे वैट्री हवाई अड्डे पर उतारा गया था. विमान में ईंधन भरने का काम हो रहा था जब पुलिस पहुंची और आगे उड़ान भरने से रोक दिया. भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि हम पहुंच गए हैं और काउंसलर एक्सेस भी मिल गया है. अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'जो चाहो वो पहनो' कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का हिजाब विवाद में बड़ा फैसला, हटाया जाएगा बैन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement