दुनिया
PETA मांसाहार के खिलाफ सबसे बड़ा आंदोलन चलाता है. एक नई स्टडी के सामने आने के बाद पेटा ने महिलाओं से सेक्स स्ट्राइक पर जाने की अपील की है.
डीएनए हिंदी: एनिमल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन पेटा (PETA) ने मांसाहारी पुरुषों के ईटिंग हैबिट को सुधारने के लिए नया तरीका अपना रहा है. पेटा ने महिलाओं से अपील की है कि वे मांसाहारी पुरुषों के साथ सेक्स न करें. आखिर पेटा की इस अपील के पीछे का मकसद क्या है आइए समझते हैं. हाल ही में एक स्टडी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि मीट खाने की वजह से पुरुष महिलाओं की तुलना में जलवायु संकट बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
स्टडी का इशारा है कि मीट खाने वाले पुरुष भी ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए जिम्मेदार हैं. पेटा ने अब महिलाओं से अपील की है कि वे ज्यादा मीट खाने वाले मर्दों के साथ शारीरिक संबंध न बनाएं. पेटा सेक्स स्ट्राइक के जरिए दुनिया को टॉक्सिक मर्दानगी से बचाना चाहता है.
US-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास से पहले तानाशाह किम जोंग ने दागी मिसाइल, बढ़ा तनाव
पुरुष ज्यादा खाते हैं मांस
PLOS ONE मैगजीन में पब्लिश एक स्टडी में दावा किया गया है कि मांस की खपत की वजह से पुरुष, महिलाओं की तुलना में जलवायु आपदा के लिए ज्यादा जिम्मेदार हैं. पेटा ने कहा है कि ईटिंग हैबिट की वजह से 41 प्रतिशत ज्यादा ग्रीनहाउस गैसें निकलती हैं. संस्था ने कहा है कि पुरुषों को अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए.
Shahbaz Sharif का ऑडियो हुआ लीक, दामाद के लिए सेट कर रहे थे 'बिजनेस डील'
'जानवरों और पर्यावरण के लिए नुकसानदेह मर्द'
पेटा ने शहरी मर्दों को निशाने पर लेते हुए कहा है कि कुछ पुरुष अपने हाथ में बीयर की बोतलें लेकर अपनी महंगी गैस ग्रिल पर सॉसेज पकाते वक्त मीट की ब्रांडिंग करते हैं. पेटा ने यह भी कहा है कि जो पुरुष अपनी मर्दानगी साबित करने की कोशिश में बारबेक्यू और ग्रिल मीट बनाते हैं, वे जानवरों और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
हिजाब के खिलाफ ईरानी महिलाओं का हल्ला बोल, 700 गिरफ्तार, 41 ने गंवाई जान
पुरुष और महिलाओं के आहार में अंतर
पेटा का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ कैरीज़ बेनेट ने कहा कि पुरुषों और महिलाओं के बीच उनके आहार में अंतर देखा गया है. पुरुषों में अधिक मांस के सेवन का मतलब था कि उनके पास महिलाओं की तुलना में ज्यादा कार्बन इम्प्रिंट था.
बच्चियों से दुष्कर्म, बिजली के झटके और टॉर्चर, रूसी सैनिकों ने पार कर दी हर सीमा: रिपोर्ट
'पुरुषों पर लगे मीट टैक्स'
पेटा ने कार्बन इम्प्रिंटिंग को कम करने के लिए और पर्यावरण को बचाने के लिए मीट टैक्स की मांग करता रहा है. पेटा की जर्मनी शाखा के डेनियल कॉक्स ने दावा किया कि पुरुषों पर 41 प्रतिशत मांस टैक्स लगाया जाना चाहिए.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.