Advertisement

Pakistan News: पाकिस्तान में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़, मारे गए 8 आतंकी 

Pak Army Clash With Terrorists: पाकिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में आठ आतंकियों के मारे जाने की खबर है. ये मुठभेड़ खैबर पख्तूनख्वा इलाके में हुई है. आईएसपीआर ने इसकी पुष्टि की है.

Latest News
Pakistan News: पाकिस्तान में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़, मारे गए 8 आतंकी 

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान की सेना ने 30 और 31 दिसंबर की रात अलग-अलग इलाकों में चलाए ऑपरेशन में 8 आतंकियों को मार गिराया है. खैबर पख्तूनख्वा और बाजौर जिले में हुए ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना को यह कामयाबी मिली है. पाकिस्तानी सेना की ओर से दी गई जानकारी में भी इसकी पुष्टि की गई है. हालांकि, अभी तक आतंकी किस संगठन से जुड़े थे और उनकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आतंकियों के कैंप और ठिकानों को भी नष्ट किया गया है. मारे गए उग्रवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. 

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बलूचिस्तान में अस्थिरता और अपराध को बढ़ाने वाले 8 उग्रवादियों को हमने मार गिराने में सफलता हासिल की है. बलूचिस्तान में शांति और स्थिरता के पाकिस्तान की सरकार के सपने के साथ सेना भी कदम से कदम मिलाकर चल रही है. पाकिस्तान की एकता और शांति के लिए भी यह जरूरी है. बता दें कि बलूचिस्तान में कई अलगाववादी संगठन सक्रिय हैं और आए दिन वहां हिंसक वारदात होती रहती हैं. 

यह भी पढ़ें: RSS नेता ने मुस्लिमों से की अपील, 'प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मस्जिदों में 11 बार कहें जय श्रीराम 

पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में बढ़ी है आतंकी वारदात 
पाकिस्तान की आर्थिक हालात खराब हैं और अब पिछले कुछ महीनों से तो लगातार आतंकी हमले भी हो रहे हैं. खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ की कई घटनाएं हो चुकी हैं. दिसंबर के आखिरी सप्ताह में खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान पांच आतंकवादी मारे गए थे. दिसंबर में ही एक ही दिन में दो अलग-अलग घटनाओं में 25 सैनिक मारे गए थे. पाकिस्तान के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बड़ी चुनौती बनती जा रही है.

आतंकी घटनाओं के लिए अफगानिस्तान को ठहराया जिम्मेदार 
आतंकी घटनाओं के लिए पाकिस्तान की सेना ने अपनी अव्यवस्था और नाकामी का ठीकरा अफगानिस्तान पर फोड़ा है. पाक सेना ने अपने बयान में कहा कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार से हमने पहले भी अनुरोध किया है कि वह अपने सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण रखें. हम एक बार फिर अफगान की अंतरिम सरकार से कहना चाहते हैं कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल हमारे खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली आतंकी गतिविधियों के लिए न होने दे. हम इस पर आगे भी सख्ती से कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें: BHU-IIT छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार, क्यों मुश्किल में फंसी BJP?  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement