दुनिया
Pakistan Train Hijack: बीएलए का कहना है कि उसके लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा. लड़ाकों ने तुरंत ट्रेन पर कब्जा कर लिया.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने के लगभग 10 घंटे बाद बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बयाना जारी किया है. BLA ने आधिकारिक बयान जारी कहा कि लड़ाई में पाकिस्तान सेना के 30 सैनिकों को मार गिराया है. बीएलए ने पाकिस्तान शहबाज शरीफ सरकार 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो ट्रेन के यात्रियों को मारना शुरू कर देंगे.
बीएलए के प्रवक्ता जेयंद बलूच ने कहा, 'हमारे लड़ाकों ने जफर एक्स्प्रेस ट्रेन पर कब्जा कर 214 यात्रियों को बंधक बना लिया है. जिनमें पाकिस्तानी सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस और खुफिया एजेंसी के अधिकारी शामिल हैं.'
बीएलए का कहना है कि उसके लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा. लड़ाकों ने तुरंत ट्रेन पर कब्जा कर लिया. बताया जा रहा है कि क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस में 300 से 400 यात्री सफर कर रहे थे. आतंकियों ने ट्रेन को एक सुरंग के अंदर रोक दिया. बीएलए का कहना है कि ट्रेन उसके कब्जे में है.
सरकार ने बंधकों को छुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. हालांकि इस इलाके में नेट की समस्या है जिसकी वजह से इलाके में संपर्क स्थापित करने में मुश्किल हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने जमीनी हमले और हवाई बमबारी से जवाबी कार्रवाई की है. हालांकि आतंकवादी सेना के जमीनी अभियान को रोकने में कामयाब रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.