Advertisement

भारत से मुंह की खाने के बाद होना चाहिए था डिमोशन, मिल गया प्रमोशन! शहबाज शरीफ ने आसिम मुनीर को दिया ये बड़ा पद

Field Marshal Asim Munir: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने आसिम मुनीर को बड़ी उपलब्धि से नवाजा. उन्हें आर्मी चीफ से फील्ड मार्शल बनाया दिया है.

Latest News
भारत से मुंह की खाने के बाद होना चाहिए था डिमोशन, मिल गया प्रमोशन! शहबाज शरीफ ने आसिम मुनीर को दिया ये बड़ा पद
Add DNA as a Preferred Source

भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान के अंदर कोई सुधार नहीं आया है. वह शर्मिंदा होने की बजाय जश्न मना रहा है. जिस आर्मी चीफ आसिम मुनीर की वजह से पाकिस्तान को ये दिन देखने पड़ा, उसकी का ही प्रमोशन (Asim Munir Promoted) कर दिया. शहबाज शरीफ ने आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बना दिया है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया.

पाक कैबिनेट ने मंगलवार को जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद सशस्त्र बलों में सर्वोच्च माना जाता है. जनरल मुनीर पाकिस्तान के इतिहास में दूसरे फील्ड मार्शल बनेंगे. इससे पहले जनरल अयूब खान को साल 1959 में फील्ड मार्शल बनाया गया था. वह इस पद पर लगभग आठ साल 1967 तक कार्यरत रहे थे.

नाकामी के बाद भी कामयाबी का ढिंढोरा
22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में करीब 100 अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर ड्रोन और मिसाइलों से अटैक करना शुरू कर दिया था. जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दिया और उसके कई आर्मी बेस को तबाह कर दिया. इस हार से शर्मिंदा होने की बजाए शहबाज सरकार ने दुनिया में प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया कि आर्मी चीफ आसिम मुनीर की वजह से पाकिस्तान ने भारत को कड़ी शिकस्त दी है.

Who is Asim Munir: कौन है आसिम मुनीर?
आसिम मुनीर ने 1986 में अनपा सैन्य करियर शुरू किया था. 2022 में उन्हें पाकिस्तान आर्मी चीफ बनाया गया था. आर्मी चीफ बनने से पहले मुनीर क्वार्टरमास्टर जनरल के रूप में GHQ में तैनात था. आसिम मुनीर के लिए फील्ड मार्शल बनना बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement