Advertisement

पाकिस्तान में अब हिंदू आबादी कितनी? राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी बोले- 'हम उन्हें सहन करते हैं'

पाकिस्तान की हिंदू आबादी के प्रति नजरिए के बारे में बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 'हम उस मानसिकता के मुसलमान हैं जो सहिष्णुता को अपनाते हैं. पाकिस्तान में तीन से चार प्रतिशत हिंदू आबादी है और वे उतने ही स्वतंत्र और अच्छे हैं जितने कि अन्य जगहों पर होते हैं.'

Latest News
पाकिस्तान में अब हिंदू आबादी कितनी? राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी बोले- 'हम उन्हें सहन करते हैं'

पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी का विवादित बयान (फोटो- AI)

Add DNA as a Preferred Source
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने कहा कि हमारे देश में 3-4 फीसदी हिंदू आबादी है.
  • उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में हिंदुओं को पूरी स्वतंत्रता मिली हुई है.
  • जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू उनके साथ नहीं, हमारे साथ रहना पसंद करेंगे.


पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश के हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ऐसे नजरिए वाले मुसलमान हैं, जो हिंदुओं को सहन करते हैं. उन्होंने दावा किया कि देश में रहने वाले हिंदू कहीं और रहने वाले हिंदुओं की तरह ही स्वतंत्र हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे भारत में रहने की बजाय पाकिस्तान में रहना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि जिस पाकिस्तान में आजादी के समय 14-15 फीसदी हिंदू (सिखों को मिलाकर करीब 20 फीसदी) रहते थे, वहां अब कितने हिंदू बचे हैं.

आसिफ अली जरदारी की ये टिप्पणी 14 अगस्त को इस्लामाबाद में यादगार-ए-फतह विजय स्मारक समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए कीं. यह समारोह पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किया गया था. पाकिस्तान ने इस स्मारक का नाम भारत के साथ 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर में 'विजय' के लिए दिया है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति की ओर से ये बयान तब आया, जब वे भारत और पाकिस्तान के नजरिए की तुलना कर रहे थे.

भारत के 'अखंड भारत' के विश्वास का जिक्र करते हुए जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान की मुस्लिम देश के रूप में पहचान पर ध्यान देने से पहले भारतीयों ने 'बहुत कुछ ऐसा भुला दिया था.' 

पाकिस्तान के हिंदू हमारे साथ रहना पसंद करेंगे: जरदारी

पाकिस्तान की हिंदू आबादी के प्रति नजरिए के बारे में बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 'हम उस मानसिकता के मुसलमान हैं जो सहिष्णुता को अपनाते हैं. पाकिस्तान में तीन से चार प्रतिशत हिंदू आबादी है और वे उतने ही स्वतंत्र और अच्छे हैं जितने कि अन्य जगहों पर होते हैं.' इसके बाद जरदारी ने पाकिस्तान की हिंदू आबादी की पसंद के बारे में एक और दावा करते हुए कहा, 'वे उनके साथ रहने की बजाय हमारे साथ रहना पसंद करेंगे.'

भारतीयों के अपने एजेंडे: जरदारी

जरदारी ने कहा, 'भारतीयों का नजरिया अलग है. उनके अपने एजेंडे हैं. वे अखंड भारत में विश्वास रखते हैं, लेकिन इसके बीच में बहुत कुछ ऐसा है जिसे वे भूल गए हैं.' इसके बाद राष्ट्रपति ने कहा, 'हम मुसलमान हैं. वे नहीं हैं, लेकिन हम उस मानसिकता के मुसलमान हैं जो सहनशीलता को अपनाते हैं.

पाकिस्तान में कितनी है हिंदू आबादी?

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने देश में हिंदू आबादी को 3-4 फीसदी बताया था. हालांकि पाकिस्तान की आधिकारिक जनगणना में हिंदुओं को अनुसूचित जातियों के लिए आंकड़े अलग-अलग दिए गए हैं. पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के 2023 की जनगणना के मुताबिक, पाकिस्तान में 3,867,729 हिंदू हैं, जो देश की कुल जनसंख्या का 1.61 फीसदी है. जनगणना में अनुसूचित जाति (SC) के अंतर्गत 1,349,487 लोग अलग से दर्ज किए गए हैं, जो कुल जनसंख्या का 0.56 प्रतिशत है. दोनों ही अलग-अलग दिए गए आंकड़ों को मिला दिया जाए तो 5,217,216 होते हैं, जो पाकिस्तान की करीब 24 करोड़ जनसंख्या का करीब 2.17 प्रतिशत है. इसलिए, आधिकारिक जनगणना में देश में हिंदुओं का तीन से चार प्रतिशत का आंकड़ा नहीं दिखाया गया है.
पाकिस्तान की हिंदू आबादी का ज्यादातर हिस्सा सिंध में केंद्रित है. सिंध में 3,575,848 हिंदू हैं, जो प्रांत की कुल जनसंख्या का 6.43 प्रतिशत है. इसके अलावा, प्रांत में अनुसूचित जाति के अंतर्गत 1,325,559 लोग हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी के J-35 फाइटर जेट कब देगा चीन? एक्सपर्ट बोले- 'जब तक भारत...' 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement