दुनिया
Shehbaz Sharif Video: यह पहली बार नहीं है जब व्लादिमीर पुतिन ने शहबाज शरीफ को इग्नोर किया है. इससे पहले चीन में SCO समिट में भी पाक प्रधानमंत्री को रूसी राष्ट्रपति ने नजरअंदाज कर दिया था.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे. वह इंटरनेशल मंच पर अपनी कई बार बेइज्जती करा चुके हैं. ताजा मामला तुर्कमेनिस्तान से सामने आया है, जहां शहबाज को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की चाहत की वजह से भंयकर बेइज्जती का सामना करना पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, शहबाज शरीफ तुर्कमेनिस्तान में इंटरनेशनल फोरम ऑन पीस एंड ट्रस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान भी पहुंचे. फोरम मीट से इत्तर शहबाज और पुतिन की मीटिंग होनी थी, लेकिन रूसी राष्ट्रपति ने उन्हें 40 मिनट तक इंतजार कराया.
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि पुतिन से मिलने के इंतजार में शहबाज शरीफ हॉल में बैठे हैं. कुर्सी पर बैठे-बैठे वह अपने नाखून चबा रहे हैं. इस दौरान वह काफी परेशान लग रहे हैं और आंखों ही आंखों में अपने कैबिनेट के मंत्रियों से कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं.
शहबाज शरीफ का लगभग 40 मिनट बाद सब्र का बाण टूट जाता है. वह दरवाजा में धक्का मारकर कमरे के अंदर घुस जाते हैं, जहां पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की मीटिंग चल रही थी. लेकिन 10 मिनट बाद ही वह बाहर निकल आए. पाक पीएम की इस हरकत की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है.
❗️🇵🇰 PM Sharif Waited For Over 40 Minutes For President Putin Before Growing Tired And Gate-crashing Russian Leader's Meeting With Erdogan - RT Correspondent
He left ten minutes later. pic.twitter.com/tgUdPHT4eh— RT_India (@RT_India_news) December 12, 2025
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने शहबाज शरीफ को इग्नोर किया है. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2025 में भी पुतिन ने पाक प्रधानमंत्री को नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन वह जबरन उनसे मिलने के लिए आगे आ गए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से