Advertisement

Pakistan: दो हिंदू बहनों से बलात्कार, रसूखदार आरोपियों को बचा रहा प्रशासन

Pakistan में हिंदू बहनों के साथ बलात्कार के आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है. इसकी वजह उनका रसूखदार होना है.

Pakistan: दो हिंदू बहनों से बलात्कार, रसूखदार आरोपियों को बचा रहा प्रशासन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो युवकों ने दो हिंदू बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है. पुलिस ने इसको लेकर एक लेकर जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक 16 और 17 साल की दो बहनें शौच के लिए निकली थी और  इस दौरान ही बंदूक की नोक पर दो लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया. 

लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर बहावलनगर के फोर्ट अब्बास इलाके की इस घटना का जिक्र करते हुए पुलिस ने बताया कि 16 और 17 साल की दो बहनें 5 जून की सुबह अपने घर से शौच के लिए निकली थीं. जब दोनों खेतों की ओर गई तभी दो युवक उधर आ धमके. 

इन दोनों युवकों ने उन्हें बंदूक की नोक पर कथित तौर पर पकड़ लिया था. अगवा कर वह उन्हें कहीं ले गए और फिर रेप किया. क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने बताया कि उमर अशफाक और काशिफ अली के रूप में पहचाने गए लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ बलात्कार किया और मौके से फरार हो गए.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों लड़कियों के मेडिकल परीक्षण में उनके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है. पुलिस ने तीन दिन की देरी के बाद मामला दर्ज किया क्योंकि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोग कथित तौर पर पीड़ित परिवार के साथ मामले को सुलझाना चाहते थे. एक संदिग्ध बलात्कारी काशिफ कथित तौर पर इलाके के एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखता है.

Pakistan को बड़ी राहत, FATF की ग्रे लिस्ट से हुआ बाहर, पूरी की 30 शर्तें

पुलिस अधिकारी याकूब ने बताया कि लड़कियों के पिता की शिकायत पर संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि कथित बलात्कारी उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे ने अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है. 

अब कैसी है Sonia Gandhi की तबीयत, 12 जून को आया था नाक से खून, हेल्थ अपडेट में हुआ बड़ा खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement