Advertisement

Pakistan: इमरान समर्थक और पाक रेंजर्स में हिंसक झड़प, इस्लामाबाद में 12 की मौत, Video

प्रदर्शनकारियों और रेंजर्स के बीाच हिंसक झड़प हो गई. पाक रेंजर्स की ओर से प्रदर्शनकारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई.

Latest News
Pakistan: इमरान समर्थक और पाक रेंजर्स में हिंसक झड़प, इस्लामाबाद में 12 की मौत, Video

इमरान खान समर्थक और रेंजर्स के बीच हिंसक झड़प

Add DNA as a Preferred Source

Pakistan Protest: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनके समर्थक इस्लामाबाद में प्रोटेस्ट कर रहे हैं. पिछले दो दिनों से चल रहा ये प्रोटेस्ट अपने पहले दिन से ही हिंसक रहा हैं. पहले इमरान समर्थकों की ओर से पाक रेंजर्स के जवानों पर हमले किए गए, जिसमें कई जवानों की मौत हो गई. जवानों की मौत के बाद इस्लामाबाद में कर्फ्यू लगाए गए थे. लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने, और फिर से पुलिस और रेंजर्स के साथ उनकी हिंसक झड़प हो गई. पाक रेंजर्स की ओर से प्रदर्शनकारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. 

12 की मौत, 47 लोग जख्मी
इस फायरिंग में 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 47 लोग घायल हो गए. इस्लामाबाद में इस समय हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं. पाकिस्तानी फौज की ओर से शूट एट साईट के आदेश जारी किए जा चुके हैं. यानी प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं.  

सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
प्रदर्शनकारियों पर किए गए फायरिंग का एक वीडियो इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सोशल मीडिया हैंडल पर डाला गया है. इस वीडियो में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को भागते हुए देखा जा सकता है, वही गोली चलने की भी आवाज आ रही है. सोशल मीडिया मंच एक्स पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement