Advertisement

Pakistan: शहबाज शरीफ सरकार पर बरसे Imran Khan, बोले- Banana Republic बनने की ओर है मुल्क

Imran Khan ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी के नेता सभी असेंबली सीटें छोड़ देंगे और कुछ दिनों पहले उन पर हमला भी हुआ था.

Pakistan: शहबाज शरीफ सरकार पर बरसे Imran Khan, बोले- Banana Republic बनने की ओर है मुल्क
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति (Pakistan Political Crisis) खराब होती जा रही है. पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) वर्तमान सरकार के खिलाफ हमलावर हैं. इमरान की सरकार के खिलाफ तल्खी के बीच ही अब शहबाज सरकार के अधिकारियों ने रविवार को इमरान की पार्टी पीटीआई की एक सीनेटर को गिरफ्तार कर लिया है. PTI के सीनेटर आजम स्वाति पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है जिसके चलते उनके खिलाफ सख्त क्शन लिया जा रहा हैय

FIA ने इमरान की करीबी आजम स्वाति को सेना के नेताओं के खिलाफ ट्वीट करने के लिए दो महीने से भी कम समय में दूसरी बार हिरासत में लिया है. उसे पहले FIA ने अक्टूबर में गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बीच अब पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने ट्वीट किया, "मैं इस बात से हैरान और चकित हूं कि हम कितनी तेजी से न केवल एक बनाना रिपब्लिक बल्कि एक फासीवादी राज्य की ओर बढ़ रहे हैं. कोई कैसे सीनेटर स्वाति के दर्द और पीड़ा को नहीं समझ सकता है, उन्हें हिरासत में यातना दी गई और उन्हें ब्लैकमेल करने वाले वीडियो उनके परिवार को भेजे गए?"

बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का फुटओवर ब्रिज गिरा, लापरवाही के चलते जख्मी हुए कई लोग

इमरान खान ने गिरफ्तारी की तीखी आलोचना की है. अपने ट्वीट को लेकर आगे लिखा, "उनके साथ हुए अन्याय पर उनमें गुस्सा है. कई लोगों द्वारा की गई अपील के बावजूद एक पखवाड़े से ज्यादा समय तक सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे उनके लिए बंद रहे. इसलिए उन्होंने ट्वीट किया और फिर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इस राजकीय फासीवाद के खिलाफ सभी को आवाज उठानी होगी."

मैसूर बस स्टॉप के डिजाइन पर भिड़े BJP नेता, रातों रात हटाए गए 2 गुंबद

पूर्व पाक पीएम ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस महीने की शुरुआत में पूर्वी शहर वजीराबाद में एक विरोध मार्च के दौरान उनकी हत्या के असफल प्रयास में तीन शूटर शामिल थे. उन्होंने इस दौरान एक बार फिर अपने ऊपर हुए हमलों के लिए शहबाज सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. अपनी एक रैली में इमरान ने कहा है कि जिन दो हमलावरों की पहले से पहचान की गई वे उनके साथ ही पीटीआई के अन्य नेताओं पर गोली चलाने के प्लान से आए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement