Advertisement

Reham Khan Marraige: कौन है पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की दूसरी पत्नी जिसने की तीसरी शादी, जानें सबकुछ

रेहम खान ने एक साल में ही इमरान खान से तलाक ले लिया था. इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और दूसरे पति इमरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

Reham Khan Marraige: कौन है पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की दूसरी पत्नी जिसने की तीसरी शादी, जानें सबकुछ
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan Former PM Imran khan) की दूसरी पत्नी रेहम खान ने तीसरी शादी कर ली है. उन्होंने इसकी घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट कर की है. तीसरे पति मिर्जा बिलाल के साथ फोटो पोस्ट किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है यह है वो आदमी जिस पर मैं विश्वास कर सकती हूं.

रेहम खान (Reham Khan) पाकिस्तानी पत्रकार और कमेंटेंटर व एंकर रह चुकी है. वह 1973 में लीबिया में जन्मी थी. उन्होंने पेशावर के जिन्ना कॉलेज फॉर वीमेन से ग्रेजुएशन की डिग्री ली. इसके अलावा भी रहम खान को चार भाषाओं का ज्ञान है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 में लीगल टीवी शो होस्ट कर की. इसके बाद वह ब्रिटेन के सनसाइन रेडिया से लेकर बीबीसी के साथ भी जुड़ी. इसके बाद 2015 में रेहम पाकिस्तानी चैनल डॉन न्यूज के साथ द रेहम खान शो किया. उनका यह शो काफी लोकप्रिय हुआ. 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान से की थी दूसरी शादी

रेहम खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से 2014 में दूसरी शादी कर सुर्खियों में आई थी. उनके पहले पति के तीन बच्चे भी है. हालांकि इमरान के साथ रेहम की शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और वह एक साल में ​ही तलाक लेकर अलग हो गई. इमरान से तलाक लेने के बाद उन्होंने इमरान पर कई तरह के आरोप लगाए. रेहम ने इमरान को चरित्रहीन बताया था. उन्होंने इमरान के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया था, जो उस समय की सुर्खियों में रहा.  2018 में रेहम ने एक मेमोयर प्रकाशित किया था. इसमें उन्होंने इमरन पर कई आपत्तिजनक आरोप लगाए थे. 

1990 में की थी पहली शादी

रेहम की पहली शादी 19 साल की उम्र में एजाज रहमान के साथ 1990 में हुई थी. दोनों के तीन बच्चे भी है. शादी के 15 साल बाद रेहम ने एजाज से तलाक ले लिया था. इसके बाद उन्होंने इमरान से शादी की और दोनों करीब एक साल साथ रहे. 2015 में रेहम ने इमरान से भी तलाक ले लिया था. 

रेहम ने की तीसरी शादी

अब रेहम खान ने 49 साल की उम्र में तीसरी शादी कर ली. उन्होंने ट्विटर पर अपने तीसरे पति मिर्जा बिलाल के साथ फोटो पोस्ट किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है यह है वो आदमी जिस पर मैं विश्वास कर सकती हूं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement