Advertisement

Pakistan में भारी बवाल, इमरान खान के समर्थकों और पुलिस की झड़प में 7 की मौत

PTI Workers And Police Clash: पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ समर्थकों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 7 लोगों की जान चली गई है. बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी खबर है. 

Latest News
Pakistan में भारी बवाल, इमरान खान के समर्थकों और पुलिस की झड़प में 7 की मौत

पाकिस्तान में PTI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस और इमरान खान की पार्टी पीटीआई (PTI) समर्थकों के बीच रविवार को झड़प हो गई. इस दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की है. हिंसक झड़प में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है और एसएसपी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस्लामाबाद की सड़क पर हजारों की संख्या में इमरान खान के समर्थक जुटे थे और पूर्व पीएम के लिए नारे लगा रहे थे. पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने आरोप लगाया कि पहले पुलिस की ओर से समर्थकों के हुजूम पर फायरिंग की गई थी. 

7 लोगों की मौत, कई के घायल होने की सूचना 
पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जड़प में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं और मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. पाकिस्तान की राजनीति में अस्थिरता और उथल-पुथल का दौर नई बात नहीं है. पूर्व पीएम इमरान खान फिलहाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं. हालांकि, उनके समर्थक रिहा कराने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं और इससे पहले भी कई बार पीटीआई समर्थकों ने प्रदर्शन किया है.


यह भी पढ़ें: 'भारत रुकवा सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध', इटली की पीएम Giorgia Meloni का बड़ा बयान


इस्लामाबाद आने के रास्ते किए गए बंद 
इमरान खान के समर्थकों के भारी संख्या में इस्लामाबाद पहुंचने और बवाल के बाद सरकार ने शहर आने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं. इसके अलावा, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं. पुलिस का कहना है कि रैली में शामिल होने आए समर्थक रास्ता भटक गए थे और उनमें से कुछ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था. इस पथराव में एसएसपी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं.

इमरान खान के समर्थकों का दावा है कि रैली में आए लोगों से पुलिस और प्रशासन डर गई है और इसलिए भीड़ पर फायरिंग की गई थी. बता दें कि इमरान खान के जेल में रहने के बावजूद भी उनकी पार्टी के नेता और समर्थक पूर्व पीएम के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. 


यह भी पढ़ें: युद्ध ने यूक्रेन को किया कंगाल, सैनिकों को वेतन देने के लिए भी नहीं बचे पैसे 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement