Advertisement

UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान, क्या भारत के लिए खड़ी कर सकता है मुसीबत? एजेंडा में शामिल हैं ये दो प्रमुख मुद्दे

UNSC की अध्यक्षता पाकिस्तान को मिली है, जो जुलाई में दो अहम कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा.पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद इस दौरान परिषद की सभी बैठकों का नेतृत्व करेंगे.

Latest News
UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान, क्या भारत के लिए खड़ी कर सकता है मुसीबत? एजेंडा में शामिल हैं ये दो प्रमुख मुद्दे

UNSC Presidency

Add DNA as a Preferred Source

UNSC Presidency: जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता पाकिस्तान को मिली है. यह जिम्मेदारी उसे उसकी दो साल की गैर-स्थायी सदस्यता के दौरान मिली है. आपको बता दें, यह अध्यक्षता हर महीने बदलती है और इस बार यह क्रम पाकिस्तान को मिल है. पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद इस दौरान परिषद की सभी बैठकों का नेतृत्व करेंगे. 

अंतरराष्ट्रीय कानून को ध्यान में रखकर काम

पाकिस्तान ने कहा है कि वह यह भूमिका 'दृढ़ संकल्प, विनम्रता और उद्देश्य' के साथ निभाएगा. उसका कहना है कि वह शांति, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान देगा. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों और अंतरराष्ट्रीय कानून को ध्यान में रखकर काम करेगा. 

अध्यक्षता का इस्तेमाल भारत के खिलाफ? 

हालांकि, कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा था कि क्या भारत के लिए इससे कोई खतरा हो सकता है? हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था. इसके अलावा, सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शिकायतें करना शुरू कर दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि, पाकिस्तान इस एक महीने की अध्यक्षता का इस्तेमाल भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए कर सकता है. खासकर उन मुद्दों पर, जिनमें वह भारत को दोषी ठहराने की कोशिश करता रहा है.

पाकिस्तान ने UNSC में तीन प्रमुख कार्यक्रमों की घोषणा की है:

  • 22 जुलाई को 'बहुपक्षवाद और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान' पर खुली बहस होगी. 
  • 23 जुलाई को पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार 'फिलिस्तीन मुद्दे' पर चर्चा की अध्यक्षता करेंगे. 
  • 24 जुलाई को 'UN और इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के बीच सहयोग' पर ब्रीफिंग दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का बड़ा दांव, युवाओं के लिए 6000 रुपये की इंटर्नशिप योजना का ऐलान


सभी की नजरें UNSC की गतिविधियों पर

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान इन मौकों पर भारत को घेरने की कोशिश कर सकता है. हालांकि, भारत भी अपनी बात अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साफ और मजबूती से रखने में पीछे नहीं रहता. ऐसे में जुलाई महीने की अध्यक्षता को लेकर सभी की नजरें UNSC की गतिविधियों पर बनी हुई हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement