Advertisement

पाकिस्तान में रेडियो पर नहीं बजेंगे हिंदी फिल्मों के गाने, जानिए कौन सा भारतीय सिंगर है पड़ोसी देश में सबसे लोकप्रिय

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है. भारत सरकार ने हमले के बादल कई बड़े फैसले लिए हैं. इसी के साथ पाकिस्तान सरकार ने अब भारतीय गानों पर बैन लगा दिया है.

Latest News
पाकिस्तान में रेडियो पर नहीं बजेंगे हिंदी फिल्मों के गाने, जानिए कौन सा भारतीय सिंगर है पड़ोसी देश में सबसे लोकप्रिय
Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. एक तरफ जहां भारत ने कई बड़े फैसले लिए हैं तो वहीं, अब पाकिस्तान में पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने देशभर में भारतीय गानों पर बैन लगा दिया है. पीटीआई के अनुसार, पीबीए के महासचिव शकील मसूद ने कहा, "पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (पीबीए) ने तत्काल प्रभाव से देशभर के पाकिस्तानी एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों का प्रसारण बंद कर दिया है."

पाकिस्तान में नहीं बजेंगे भारतीय गाने

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने इस कदम की सराहना की और पीबीए के फैसले को "देशभक्तिपूर्ण" करार दिया. उन्होंने कहा, "पीबीए का देशभक्तिपूर्ण कदम अत्यधिक सराहनीय है और यह पूरे देश की सामूहिक भावना को प्रतिबिंबित करता है."

ये भी पढ़ें-भारत ने अगर एक परमाणु बम छोड़ा तो पाकिस्तान के कितने शहर हो जाएंगे नेस्तनाबूद? तस्वीरों में देखिए

पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एफएम स्टेशनों पर भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगाना दिखाता है कि "हम सभी ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और मूल मूल्यों का समर्थन करने के लिए एकजुट हैं."

#BREAKING: Pakistan Broadcasters Association (PBA) has banned airing of Indian songs on Pakistan FM Radio Stations. The move is likely to witness a massive drop in audience of Pakistani radio stations. Self-Goal by Pakistani Government. pic.twitter.com/gGQ6gw9pdS

पाकिस्तान में सुने जाते हैं इन सिंगर्स के गाने 

पाकिस्तान प्रसारण संघ (पीबीए) के महासचिव शकील मसूद ने कहा, "पीबीए ने तत्काल प्रभाव से देशभर के पाकिस्तानी एफएम रेडियो केंद्रों से भारतीय गानों का प्रसारण बंद कर दिया है." भारतीय गाने, विशेषकर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे महान गायकों के गाने पाकिस्तानियों के बीच लोकप्रिय हैं और इन्हें यहां एफएम रेडियो केंद्रों पर प्रतिदिन बजाया जाता है. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने पीबीए के निर्णय की सराहना की है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement