Advertisement

ग्वादर में चीनी ट्रॉलरों और बंदिशों के खिलाफ क्यों भड़का बलूचों का जनसैलाब?, पाकिस्तानी सेना को खदेड़ा, वीडियो वायरल

ग्वादर के समुद्र पर बलूचों को ही एंट्री न मिलने की वजह से यहां लोग परेशान हो उठे हैं. लोगों का यह गुस्सा पाकिस्तानी सेना पर टूट पड़ा, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना को भागना पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Latest News
ग्वादर में चीनी ट्रॉलरों और बंदिशों के खिलाफ क्यों भड़का बलूचों का जनसैलाब?, पाकिस्तानी सेना को खदेड़ा, वीडियो वायरल

Credit Image AI

Add DNA as a Preferred Source
  • ग्वादर में बलूची मछुआरों को उन्हीं के समुद्र से किया दूर
  • बीजिंग का अरबों डॉलर का प्रोजेक्ट और ज़मीनी हकीकत
  • ग्वादर में चीनी मुछआरों की सुरक्षा में लगी पाकिस्तानी सेना  
  • पाकिस्तानी सेना को खदेड़ते हुए वायरल हुआ वीडियो

जब किसी की रोटी पर बात आती है, तो डर का साया अपने आप टूट जाता है. व्यक्ति मरने मारने पर उतारू हो जाता है. ऐसा ही हाल पाकिस्तान के तटीय शहर ग्वादर में ठीक देखने को मिल रहा है, जहां बंदूकधारियों के सामने अपनी रोज़ी-रोटी खो चुके स्थानीय मछुआरे और आम नागरिक आक्रामक विरोध पर उतर आए हैं. इतना ही नहीं ग्वादर के लोगों ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

एशिया न्यूज नेटवर्क के अनुसार, ग्वादर के समुद्र में बलूच नागरिकों के प्रवेश पर कड़े प्रतिबंध और दूसरी ओर चीनी ट्रॉलरों बड़ी मशीनी नौकाओं द्वारा अनियंत्रित ढंग से मछलियां पकड़ने के रवैये ने स्थानीय परिवारों के जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित किया है, जब बलूच विरोध प्रदर्शनकारियों का जनसैलाब सड़कों पर उतरा, तो सुरक्षा में तैनात पाकिस्तानी सैनिकों को भारी विरोध का सामना करते हुए पीछे हटना पड़ा. इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां बलूचों की भारी भीड़ को आता देख पाकिस्तानी सैनिक अपने ट्रकों पर सवार होकर भाग निकले. इस वीडियो को बलूच विद्रोहियों के नेता मीर यार बलूच ने शेयर किया है. हालांकि यह वीडियो कब का है यह पता नहीं लग पाया है. 

जब अपने ही समंदर में 'पराया' बना दिया

ग्वादर के स्थानीय बलूच परिवारों की कई पीढ़ियां समंदर और पारंपरिक मछली पकड़ने के व्यवसाय पर निर्भर रही हैं. हालांकि, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के प्रोजेक्ट्स और सुरक्षा बंदिशों के कारण स्थानीय लोगों को तटीय इलाकों में जाने से रोका जा रहा है. इसके वजह से यहां के लोग पाई पाई के लिए मोहताज हो गये हैं. उनका काम उनसे छिन गया है. स्थानीय मछुआरों का आरोप है कि उन्हें पारंपरिक इलाकों में जाल डालने की अनुमति नहीं मिल रही, जबकि चीनी ट्रॉलरों को गहरे समंदर में बड़े पैमाने पर मत्स्य शिकार की छूट दी गई है. उनकी सुरक्षा के लिए चेक पोस्ट बनाये गये हैं, जहां पर पाकिस्तानी सेना तैनात है. इसके चलते स्थानीय लोगों की आवाजाही कठिन हो गई है, जिससे रोजमर्रा के व्यापार और काम-काज पर गहरा असर पड़ा है.

बीजिंग का अरबों डॉलर का प्रोजेक्ट और ज़मीनी हकीकत

ग्वादर पोर्ट चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का सबसे अहम हिस्सा है. चीन यहां से सड़क और रेल मार्ग के जरिए सीधे अपने शिनजियांग प्रांत तक माल पहुंचाना चाहता है, लेकिन इस बड़े निवेश के बीच बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि जिस विकास योजना में स्थानीय लोगों को ही रोजगार या सुरक्षा महसूस न हो, उसकी जमीनी स्वीकार्यता कैसे बनेगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

अब ग्वादर के ही बड़े नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि यह ग्वादर का वीडियो है, जहां परेशान लोगों ने पाकिस्तानी सेना को खदेड़ दिया. लोगों के आक्रोश के सामने पाकिस्तानी सेना ट्रकों में भरकर मौके से भाग रही है. लोग सेना के ट्रकों का पीछा कर रहे हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement