Advertisement

Pakistan की फिर से हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, कश्मीर मामले पर आर्मी चीफ ने करा ली अपनी किरकिरी 

India Pakistan Relation: कश्मीर के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान कई बार अपनी बेइज्जती करवा चुका है. अब एक बार फिर पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने इसी मुद्दे पर अपनी किरकिरी कराई है. 

Latest News
Pakistan की फिर से हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, कश्मीर मामले पर आर्मी चीफ ने करा ली अपनी किरकिरी 

आसिम मुनीर 

Add DNA as a Preferred Source

कश्मीर को लेकर झूठा प्रचार और भ्रामक दावे करना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है. एक बार फिर पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने ऐसा बयान दिया है जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है. मुनीर ने कश्मीर "जुगुलर वेन" शब्द का प्रयोग किया है. इस पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को आईना दिखाया है. भारत ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि कश्मीर भारत का केंद्र शासित प्रदेश है. इस क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली कराने तक का ही संबंध का पाकिस्तान के साथ है. भारत का जुगुलर वेन कोई विदेशी चीज कैसे हो सकती है? बता दें कि जुगुलर वेन गले की नस को कहते हैं और पाकिस्तानी आर्मी चीफ जबरन कश्मीर पर अपना हक जताने की कोशिश कर रहे थे. पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख को भारत ने आईना दिखाने का काम किया है.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ को भारत ने लगाई फटकार 

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अपने पूर्ववर्तियों की ही तरह कश्मीर पर गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी की है. मुनीर ने कश्मीर पर दावा ठोकते हुए कहा कि यह पाकिस्तान के गले की नस (जुगुलर वेन) है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाक आर्मी चीफ के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि कोई विदेशी चीज गले की नस में कैसे फंस सकती है? कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और भारत का ही एक केंद्रशासित प्रदेश है. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान से स्पष्ट कर दिया है कि भारत  PoK को लेकर गंभीर है और किसी हालत में पाकिस्तान के कब्जे से इसे छुड़ाना है. जायसवाल ने कहा कि कश्मीर से पाकिस्तान का इतना ही सबंध है कि उन्होंने अवैध रूप से जिन क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है उसे खाली कराएंगे. 


यह भी पढ़ें: कुख्यात आतंकी हैप्पी पासिया के भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू, ISI और BKI से जुड़े थे रिश्ते; मां और बहन पहले से जेल में


बता दें कि पीओके पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया है, लेकिन भारत ने पहले भी कई बार स्पष्ट किया है कि यह भारत का हिस्सा है. एक बार फिर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत इसे लेकर गंभीर है और पाकिस्तान किसी गलतफहमी में न रहे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement