Advertisement

पाकिस्तान की वायु सेना ने अपने ही देश में गिराए बम, खैबर पख्तूनख्वा में 30 लोगों की मौत

पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने ही देश को निशाना बनाया और खैबर पख्तूनख्वा इलाके में बम ब्लास्ट करके 30 नागरिकों की जान ले ली...

Latest News
पाकिस्तान की वायु सेना ने अपने ही देश में गिराए बम, खैबर पख्तूनख्वा में 30 लोगों की मौत
Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान की वायुसेना ने अपने ही देश में बम ब्लास्ट करके 30 नागरिकों की जान ले ली है. वहां के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में पाकिस्तानी वायुसेना के JF 17 फाइटर प्लेन ने आठ LS-6 बम गिराए. बम रात करीब 2 बजे मात्रे दारा गांव में गिराए गए. मरने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम धमाकों की वजह से गांव का बड़ा इलाका तबाह हो गया है. कई लोगों के घायल होने की खबर है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालीबान पाकिस्तान  (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाने के मकसद से बम गिराए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए सभी लोग आम नागरिक हैं.

पाकिस्तान ने साधी चुप्पी

इस घटना को लेकर पाकिस्तान की सेना या सरकार की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. न ही ये जानकारी दी गई है कि हमला क्यों हुआ, टारगेट कौन था या फिर क्या गांव में कोई मिलिटेंट मौजूद था. यह भी कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने अपने घरों में IEDs रखे हुए थे, वायुसेना के बम गिराए जाने के बाद इन IEDs में सेकंडरी ब्लास्ट हुए, उसकी वजह से ज्यादा तबाही मची.

इस मामले में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने जांच की मांग की है.


अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement