Advertisement

भारत की धमकी के बाद पाकिस्तान ने टेके घुटने, सीजफायर के लिए हुआ तैयार

भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था. लेकिन, भारत की चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम के लिए तैयार हो गया है.

Latest News
भारत की धमकी के बाद पाकिस्तान ने टेके घुटने, सीजफायर के लिए हुआ तैयार
Add DNA as a Preferred Source

भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले कर रहा था. हालांकि, भारत ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान की नापाक हरकतों को देखते हुए भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान द्वारा भारत पर अब किया गया कोई भी आतंकवादी हमला एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा. हालांकि, भारत की इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए हैं और उसने सीजफायर के लिए सहमति जताई है. 

पाकिस्तान विदेश मंत्री इशाक डार ने क्या कहा 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है. पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!'

ये भी पढ़ें-India Pakistan Ceasefire: 'पाकिस्तान सीजफायर के बीच युद्धविराम', Donald Trump ने कहा- लंबी बातचीत के बाद दोनों देश हुए सहमति

इससे पहसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके बताया है था कि भारत और पाकिस्तान युद्धविराम (Ceasefire) के लिए मान गए हैं. जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जता दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे खुशी हो रहै हि कि लंबी बातचीत के बाद भारत-पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं. दोनों देशों के लिए इसके लिए बधाई.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement