Advertisement

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से खौफ में दुनिया, 2024 में होगा 'जल तांडव'

Nostradamus Predictions 2024: नास्त्रेदमस को उनकी मशहूर किताब 'लेस प्रोफेटीज' के लिए जाना जाता है. जिसमें उन्होंने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जिक्र किया है.

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से खौफ में दुनिया, 2024 में होगा 'जल तांडव'

Nostradamus Predictions 2024

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर पूरी दुनिया यकीन करती है. उन्होंने अब तक जो भी भविष्यवाणियां की हैं उनमें से कई सच साबित हुई हैं. फिर चाहे जर्मनी में हिटलर का उदय हो या अमेरिका में राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या. साल 2023 खत्म हो रहा है और 2024 शुरू होने वाला है. ऐसे में दुनिया को इस बात की चिंता सता रही है कि नया साल कैसा होगा. नास्त्रेदमस (Nostradamus Predictions 2024) ने आने वाले साल को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है.

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2024 में दुनिया 'नौसेनिक युद्ध' का गवाह बनेगी. लाल शत्रु भय से पीला पड़ जाएगा और विशाल महासागर को भयभीत कर देगा. यानी महासागर में तांडव होगा. कुछ लोग लाल रंग का मतलब चीन से निकाल रहे हैं. क्योंकि चीन का झंडा लाल है. वहीं नौसैनिक युद्ध का मतलब ताइवान द्वीप के साथ चीन का युद्ध हो सकता है. गौरतलब है कि मौजूदा समय में रूस-यूक्रेन, इजरायल-हमास के साथ जंग से जूझ रहे हैं. नास्त्रेदमस की मानें तो इस बार युद्ध महासागर में होगा.

ब्रिटेन को मिलेगा नया किंग?
नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में लिखा है कि 'आइजल्स के किंग' को बलपूर्वक बाहर निकाला जाएगा. लोग इसे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III से जोड़कर देख रहे हैं. उनकी मानें तो जल्द ही विनाशकारी युद्ध के बाद एक नया किंग का राज्याभिषेक किया जाएगा, जो लंबे समय तक राज करेगा. ब्रिटिश लेखकर और नास्त्रेदमस कमेंटेटर ने कहा कि चार्ल्स III खुद और दूसरी पत्नी पर हमले के डर से पद छोड़ देंगे, फिर उनकी जगह विलियम को नहीं प्रिंस हैरी को राज सिंहासन पर बैठाया जाएगा. 

ये भी पढ़े- डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से सस्पेंड, जानें सभापति ने क्यों लिया एक्शन  

बता दें कि नास्त्रेदमस को उनकी मशहूर किताब 'लेस प्रोफेटीज' के लिए जाना जाता है. जिसमें उन्होंने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जिक्र किया है. नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी एक्सट्रीम वेदर और वैश्विक भूख की भी संकेत देते हैं. उनकी किताब में पोप पद में बदलाव का भी सुझाव दिया गया है. जिसमें एक वृद्ध पोप की मौत और एक नए रोमन पोंटिफ के चुनाव की भविष्यवाणी की गई है.

कौन हैं नास्त्रेदमस?
नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के एक गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 में हुआ था. वह दार्शनिक, डॉक्टर और शिक्षक थे. उनका पूरा नाम मिशेल डी नास्त्रेदमस था. ऐसा माना जाता है कि 1566 में मृत्यु से पहले नास्त्रेदमस ने 6 हजार से अधिक भविष्यवाणियां की थीं. यह भविष्यवाणियां उन्होंने अपनी किताब 'लेस प्रोफेटीज' में लिखी थीं. जिनमें बताया गया था कि दुनिया का अंत कब होगा. किन-किन देशों में संकट आएगा. फिलहाल, आने वाले 2024 की भविष्यवाणियों को लेकर खूब चर्चा हो रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement