Advertisement

Nobel prize 2022: केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज की हुई घोषणा, इन तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा पुरस्कार

क्लिक केमेस्ट्री पर रिसर्च के लिए तीन वैज्ञानिकों को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

Nobel prize 2022: केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज की हुई घोषणा, इन तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा पुरस्कार

कैरोलिन आर बेर्तोज्ज़ी, मॉर्टेन मेलडल और के बेरी शार्पलेस.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इस साल केमेस्ट्री में नोबल प्राइज पाने वाले तीन वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा की है. इस बार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री की दिशा में उल्लेखनीय काम करने की वजह से कैरोलिन आर बेर्तोज्ज़ी, मॉर्टेन मेलडल और के बेरी शार्पलेस को इस साल का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा.

तीनों वैज्ञानिकों को समान भागों में अणुओं के एक साथ विखंडन का तरीका विकसित करने के लिए नोबेल प्राइज दिया गया है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने बुधवार को स्वीडन के स्टॉकहोम में करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में विजेताओं की घोषणा की. उनके काम को क्लिक केमेस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं के रूप में जाना जाता है. 

Noble Prize 2022: इन वैज्ञानिकों ने जीता 2022 का फिजिक्स का नोबेल प्राइज, क्या थी खोज, क्यों मिला पुरस्कार?

किस दिशा में काम आएगी ये खोज?

क्लिक केमेस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल प्रक्रिया का इस्तेमाल कैंसर की दवाएं बनाने, डीएनए मैपिंग करने और एक विशिष्ट उद्देश्य के अनुरूप सामग्री बनाने के लिए किया जाता है. बेर्तोज्ज़ी कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े हैं.

Dinosaurs का काल बने थे उल्का पिंड, चांद पर भी कर दिया था 'हमला' 

मेल्डल डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय से हैं और शार्पलेस कैलिफोर्निया के स्क्रिप्स रिसर्च से जुड़े हैं. शार्पलेस ने पहले 2001 में नोबेल पुरस्कार जीता था. वह दो बार पुरस्कार प्राप्त करने वाले पांचवें व्यक्ति हैं. 

Science Facts: पल भर में रंग कैसे बदल लेता है गिरगिट? समझिए पूरा विज्ञान

निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को सम्मानित करने वाले चिकित्सा पुरस्कार के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो गया. तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं. (इनपुट: एपी)

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement