दुनिया
न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया बंदूक लिए एक शख्स उनके पास आया और फायरिंग शुरू कर दी. सिंह को तुरंत जमैका अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
डीएनए हिंदी: न्यूयॉर्क में एक भारतीय मूल के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस शख्स की उम्र 31 सा बताई जा रही है. इस शख्स को इसके घर के सामने गोली मारी गई. वह पास ही खड़ी अपनी एसयूवी कार में बैठा हुआ था. यह घटना अमेरिका के मैरीलैंड की है. इस शख्स के सिर में गोल मारी गई.
मृतक का नाम सतनाम सिंह बताया जा रहा है. न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि सतनाम सिंह का शव 25 जून (शनिवार) दोपहर करीब 3:46 बजे क्वींस के साउथ ओजोन पार्क सेक्शन में कार में मिला. उनकी गर्दन और धड़ में गोली लगी थी. सतनाम सिंह काले रंग की जीप रैंगलर सहारा में बैठे थे. जब बंदूक लिए एक शख्स उनके पास आया और फायरिंग शुरू कर दी. सिंह को तुरंत जमैका अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: Indian Railways ने आज 27 जून को रद्द की 177 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
पुलिस ने कहा कि फायरिंग करने वाला सिंह के पास पैदल ही पहुंचा था. चश्मीदीदों ने बताया कि हमलावर सिल्वर कलर की सेडान गाड़ी से आया था. हमले की यह घटना वहां घरों में लगे CCTV कैमरे में कैप्चर हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है क्योंकि SUV सतनाम की नहीं थी. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कहीं एसयूवी के मालिक को मारने के लिए तो नहीं आया था और उसे अंदाजा नहीं था कि अंदर कौन बैठा है?
यह भी पढ़ें: लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, फिर किया महिला और उसकी 6 साल की बेटी का गैंगरेप, मामला दर्ज
कुछ दिन पहले भारतीय मूल के साई चरण को मैरीलैंड के बाल्टीमोर में अपनी एसयूवी के अंदर गोली मारी गई थी. 25 वर्षीय साई को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां 19 जून को उसे मृत घोषित कर दिया गया था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.