Advertisement

Sri Lanka Crisis: न सुधरी अर्थव्यवस्था, न संभले हालात, फिर भी इस तारीख को मिलेगा श्रीलंका को नया राष्ट्रपति

Sri Lanka Crisis: देश के भीषण आर्थिक संकट से नाराज श्रीलंकाई नागरिक राष्ट्रपति राजपक्षे से इस साल 31 मार्च से ही इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे.

Sri Lanka Crisis: न सुधरी अर्थव्यवस्था, न संभले हालात, फिर भी इस तारीख को मिलेगा श्रीलंका को नया राष्ट्रपति

श्रीलंका में नहीं थम रहा है राजनीतिक संकट.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) आर्थिक तौर पर दिवालिया हो गया है. श्रीलंका सरकार नेतृत्व विहीन हो गई है. राजनीतिक संकट ऐसा पैदा हुआ है कि न तो कोई नेता है, जो देश को मुश्किल वक्त में संभाल ले जाए, न ही जनता को किसी पर भरोसा है. आर्थिक संकट में बुरी तरह फंसे श्रीलंका की संसद ने 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव कराने का फैसला किया है. 

संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने कहा है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे 13 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने पहले भी इस्तीफे का वादा किया था. अध्यक्ष ने सरकार और विपक्ष, दोनों के 35 से अधिक राजनीतिक दल के नेताओं को एक सर्वदलीय सरकार नियुक्त करने के लिए कदम उठाने को कहा था. बैठक में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी मौजूद थे.

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में मिला खुफिया बंकर, यहीं होती थी गोटाबाया की सीक्रेट मीटिंग!

13 जुलाई को इस्तीफा देंगे गोटाबाया राजपक्षे

श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बताया कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. प्रदर्शनकारी देश के आर्थिक संकट को संभाल नहीं पाने पर दोनों नेताओं के घरों में घुस चुके हैं. 

अंतरिम सरकार बनाने पर होगा फैसला

प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि नई सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनते ही समूचा मंत्रिमंडल इस्तीफा दे देगा और नई सरकार को अपनी जिम्मेदारी सौंप देगा. राष्ट्रपति राजपक्षे और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के इस्तीफा देने पर सहमत होने के बाद विपक्षी दलों ने रविवार को वार्ता की और सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने का फैसला किया. 

Srilanka Crisis: 9 Photos में देखिए श्रीलंका में बागी जनता का बवाल, सड़कों पर उतरे, राष्ट्रपति भवन कब्जाया

सरकार को जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्य नई सर्वदलीय सरकार बनते ही अपनी जिम्मेदारी सौंपने पर सहमत हो गए हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, 'चर्चा में भाग लेने वाले सभी मंत्रियों की राय थी कि जैसे ही सर्वदलीय सरकार बनाने का समझौता होता है, वे उस सरकार को अपनी जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार हैं.'

गोटाबाया राजपक्षे ने शनिवार को एक अज्ञात स्थान से संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने को सूचित किया कि वह बुधवार को इस्तीफा दे देंगे. इससे पहले हजारों प्रदर्शनकारी कोलंबो के उच्च सुरक्षा वाले फोर्ट इलाके में राष्ट्रपति आवास में घुस गए थे और उन्होंने राष्ट्रपति के पद छोड़ने की मांग की. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement