Advertisement

Chinese Virus: दुनियाभर में मंडरा रहा कोरोना रिटर्न का खतरा! चीन के नए वायरस ने मचा दिया हड़कंप

Chinese Virus: कोविड-19 के दौरान हुई मौतों के बारे में याद करके आज भी रूंह कांप जाती है कि चाइना में एक और नए वायरस की खोज हुई है. माना जा रहा है कि ये भी कोरोना जिनता हानिकारक हो सकता है.

Latest News
Chinese Virus: दुनियाभर में मंडरा रहा कोरोना रिटर्न का खतरा! चीन के नए वायरस ने मचा दिया हड़कंप

Chinese Virus

Add DNA as a Preferred Source

Chinese Virus: अभी दुनियाभर में लोग कोरोना का कहर भूले नहीं है. कुछ ही साल पहले इस महामारी ने दुनिया को हिला के रख दिया था. चीन के इस वायरस ने इंसान से इंसान में होते हुए लोगों की जिंदगियां तबाह कर दी थी. अब चीन में एक और नया वायरस जन्म ले चुका है. इस वायरस को  HKU5-CoV-2 नाम दिया गया है. ये वायरस चमगादड़ों में पाया गया है. कुछ लोग इसे चमगादड़ कोरोना वायरस भी कह रहने हैं. 

वैज्ञानिकों और चिकत्सकों की बढ़ी टेंशन
बताया जा रहा है कि इस वायरस में इंसानों को संक्रमित करने की झमता हो सकती है. ये इंसानों से इंसानों में फैल सकता है. चीन के इस वायरस ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों और चिकत्सकों की टेंशन बढ़ा दी है. इस वायरस की खोज से सभी चिकत्सक और वैज्ञानिक सतर्क हो गए हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक HKU5-CoV-2 वायरस वही मानव रिसेप्टर (ACE2) इस्तेमाल करता है जिसे कोविड-19 का कारण बनने वाले SARS-CoV-2 ने किया था. 

HMPV के मामलों में तेजी
बता दें कि वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली के नेतृत्व में इस वायरस की खोज की गई है. इस नई खोज से पहले चीन में फ्लू जैसे लक्षण वाले मानव मेटापन्यूमोवायरस HMPV के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई थी. इसने भी कोविड-19 जैसी महामारी का डर फैला दिया था. इस दौरान अस्पतालों में भी जमकर भीड़ हो रही थी, लेकिन स्वास्थ विशेषज्ञों ने कहा था कि ये HMPV नहीं है, पर इसको लेकर भी लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने की जरूरत हैं.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement