Advertisement

Mukesh Ambani: डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने पहुंचे मुकेश-नीता अंबानी, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, देखें तस्वीरें

20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं इस मौके पर देश-विदेश से मेहमान पहुंच रहे हैं. एक निजी आयोजन में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी नजर आए.

Latest News
Mukesh Ambani: डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने पहुंचे मुकेश-नीता अंबानी, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, देखें तस्वीरें
Add DNA as a Preferred Source

डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करे वाले हैं. इस मौके पर दुनियाभर से कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं. ट्रंप की ताजपोशी पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. शपथ ग्रहण से पहले एक डिनर का आयोजन किया गया. इसमें ट्रंप के साथ ही अमेरिका के कई बिजनेसमैन से लेकर वैश्विक हस्तियों ने शिरकत की थी. इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भी इस आयोजन में शामिल हुए. 

मुकेश-नीता अंबानी हुए शामिल
शपथ ग्रहण से पहले रखे गए डिनर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी शिरकत की. इस पार्टी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोटो खिंचवाई है. 

ये भी पढ़ें-Donald Trump Oath: आज होगी डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी, US के 47वें राष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथ

शपथ ग्रहण में पहुंचे मुकेश-नीता अंबानी 
मुकेश अंबानी को रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, समारोह के दौरान अंबानी को ट्रंप के कैबिनेट के नामितों और निर्वाचित अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मंच पर प्रमुख स्थान मिलने की उम्मीद है.

इस शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. अन्य प्रमुख अतिथियों में एलन मस्क, जेफ बेजोस, मार्क जकरबर्ग, सुंदर पिचाई जैसे वैश्विक व्यवसायी और बराक ओबामा, कमला हैरिस और हिलेरी क्लिंटन जैसी राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement