दुनिया
बांग्लादेश चुनाव की तारीख सामने आ चुकी है. बांग्लादेश में अप्रैल 2026, यानी की अगले साल पहले सप्ताह में राष्ट्रीय चुनाव होंगे.
बांग्लादेश में चुनाव की तारीख तय हो चुकी है. मोहम्मद यूनुस ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि अगले साल 2026 के पहले सप्ताह में होगा. इस समय बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार काम कर रही है. बीते दिनों बांग्लादेश के विभिन्न राजनीतिक दलों ने दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग की थी. बढ़ते दवाब के बीच शुक्रवार को बांग्लादेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. यूनुस ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरिम सरकार तीन मुख्य उद्देश्यों सुधार, न्याय और चुनाव के आधार पर सत्ता में आई है.
शेख हसीना के इस्तीफे के बाद मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की बागडोर संभाली. इसके बाद से ही यूनुस पर जुनाव कराने का दवाब बनाया जा रहा था. शुक्रवार को अपने संबोधन में मोहम्मद यूनुस ने कहा, सरकार ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, प्रतिस्पर्धी और स्वीकार्य चुनाव आयोजित करने के लिए सभी दलों के साथ चर्चा की है. इसके अलावा, न्याय, सुधार और चुनाव से संबंधित चल रही सुधार गतिविधियों की समीक्षा के बाद मैं आज देशवासियों को घोषणा कर रहा हूं कि अगले राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में होंगे.
ये भी पढ़ें-अमेरिका में नहीं मिलेगी इन 12 देशों के लोगों को एंट्री, जानिए कहां-कहां का है नाम और क्या है कारण
उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी उपाय कर रहे हैं कि देश इस अवधि के दौरान स्वतंत्र और विश्वसनीय चुनाव कराने के लिए तैयार हो. चुनावों में बार-बार हेरफेर के जरिए एक राजनीतिक दल फासीवादी शासन में बदल गया. जिन लोगों ने उन दिखावटी चुनावों का आयोजन किया, उन्हें लोगों ने अपराधी करार दिया. उनसे जो शासन उभरे, उन्हें आखिरकार जनता ने अस्वीकार कर दिया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.