दुनिया
मेक्सिको के गुआंजुआटो में देर रात को जश्न के दौरान गोलियां चल गईं. गोली चलने की वजह से भगदड़ मच गई. इस हमले में 12 लोगो की मौत हो गई है.
मेक्सिको के गुआंजुआटो राज्य में त्योहारी जश्न मातम में बदल गया. यहां लोग सैन जुआन त्योहार मना रहे थे, लोग सड़कों पर नाच-गा रहे थे. जश्न के दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई, इस फायरिंग में 12 लोगों की मौत हो गई. मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शेनबॉम ने घटना की निंद करते हुए जानकारी दी कि इस हमले की जांच शुरू हो गई है.
मेक्सिको और लैटिन अमेरिका में 23 जून को सैन जुआन मनाया जाता है. इसे सेंट जॉन्स ईव भी कहा जाता है. इसका जश्न न्यू ईयर्स ईव या क्रिसमस ईव की तरह होता है, लोग घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं, पार्टी करते हैं. 23 जून की रात को गुआंजुआटो राज्य के इरापुटाओ शहर में भी इसी तरह का जश्न मनाया जा रहा था. यहां के पुलिस अधिकारी रोडोल्फ़ो गोमेज़ सर्वांटेस ने जानकारी दी कि इस घटना में मौतों का आंकड़ा 12 है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं.
इस घटना के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं. वायरल वीडियोज़ में दिख रहा है कि लोग सड़कों पर नाच गा रहे हैं. जश्न में बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सभी शामिल थे. अचानक फायरिंग हो गई, इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोग जान बचाने के लिए जहां जगह मिली वहां छुपकर भागने लगे.
👇🚫⚠️OTRA MASACRE ENCIENDE LAS ALARMAS EN #GUANAJUATO,
— Corresponsales MX (@CorresponsalsMX) June 25, 2025
▶️SUBE A 12 EL NÚMERO DE MUERTOS TRAS ATAQUE ARMADO DURANTE UNA FIESTA PATRONAL EN LA COLONIA BARRIO NUEVO EN #IRAPUATO
▶️Las personas celebraban a #SanJuan con musica de banda, y juegos mecánicos, cuando llegaron los… pic.twitter.com/XbuATDU5xB
गुआंजुआटो के बरटोलो दे बेरियोस में एक महीने पहले कैथलिक चर्च के एक कार्यक्रम के दौरान इसी तरह की मास फायरिंग हुई थी. इस फायरिंग में 7 लोगों की मौत हो गई थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुआंजुआटो मेक्सिको का सबस ज्यादा हिंसा वाला राज्य है. यहां कई क्रिमिनल ग्रुप्स एक्टिव हैं. साल 2025 में ही मई तक राज्य में 1435 लोगों की हत्या कर दी गई है. यह मेक्सिको के किसी और राज्य के मुकाबले दोगुना है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.