Advertisement

मार्क जुकरबर्ग के चुनाव वाले बयान पर Meta ने भारत से मांगी माफी, जानें क्या था पूरा मामला

मेटा इंडिया ने जुकरबर्ग के बयान के लिए भारत से माफी मांगी है. जुकरबर्ग ने कोविड-19 के बाद दुनिया भर में चुनावी परिणामों को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने भारत का भी जिक्र किया था.

Latest News
मार्क जुकरबर्ग के चुनाव वाले बयान पर Meta ने भारत से मांगी माफी, जानें क्या था पूरा मामला

Mark Zuckerberg

Add DNA as a Preferred Source

फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने अपने मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के बयान पर भारत से माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने भारत सहित कई देशों के चुनाव परिणामों का जिक्र किया था. जुकरबर्ग ने कोविड-19 के बाद दुनियाभर में सरकारों के प्रति विश्वास की कमी और चुनावी परिणामों पर टिप्पणी की थी. उनके इस बयान पर भारतीय संसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. जिसके बाद मेटा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी. 

क्या था जुकरबर्ग का बयान?
मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि कोविड-19 महामारी के बाद कई देशों में सरकारों से लोगों का भरोसा उठ गया, जिसके कारण कई चुनावों में सत्ताधारी दलों को हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने भारत का भी उदाहरण दिया, जहां 2024 में चुनाव हुए थे और वर्तमान सरकार की हार की संभावना जताई थी. 

भारत की प्रतिक्रिया
भारत सरकार ने जुकरबर्ग के इस बयान को गलत जानकारी करार दिया था. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेटा से तथ्यों की सटीकता बनाए रखने की अपील की थी. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि मेटा के अधिकारियों को समन भेजा जाएगा और उनसे इस बयान पर माफी मांगने को कहा जाएगा. 


ये भी पढ़ें: Indian Army Day: सियाचिन के शौर्य से शांति मिशन की सेवा तक, जानिए भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास के अनसुने किस्से


मेटा की माफी

मेटा के पब्लिक पॉलिसी के वाइस प्रेसिडेंट शिवनाथ ठुकराल ने माफी मांगते हुए कहा कि जुकरबर्ग का बयान कई देशों के संदर्भ में सही हो सकता है, लेकिन भारत के संदर्भ में यह गलत था. उन्होंने कहा कि भारत मेटा के लिए महत्वपूर्ण है और भविष्य में इसके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement