Advertisement

सेक्स टॉय की तरह कर रहा था बम का इस्तेमाल, फंस गया और अस्पताल पहुंचा तो भाग खड़े हुए डॉक्टर

Bomb Used as Sex Toy: 88 साल के एक व्यक्ति ने अस्पताल में जाकर बताया कि उसके पेट में बम है. यह सुनते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई.

सेक्स टॉय की तरह कर रहा था बम का इस्तेमाल, फंस गया और अस्पताल पहुंचा तो भाग खड़े हुए डॉक्टर

पेट में से निकला पुराना बम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फ्रांस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 88 साल के एक बुजुर्ग के शरीर से द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम का एक टुकड़ा निकाला गया है. बुजुर्ग ने खुद बताया है कि वह इस बम का इस्तेमाल सेक्स टॉय की तरह कर रहे थे. अस्पताल में जब उन्होंने यह बात बताई तो सारे लोग अस्पताल से भागने लगे. डॉक्टरों ने भी एहतियात के तौर पर पूरा अस्पताल खाली करवा लिया. डॉक्टरों ने जैसे-तैसे सर्जरी करके उनके शरीर से बम का यह हिस्सा निकाल लिया है और बताया है कि यह बम डिऐक्टिवेटेड था.

यह मामला फ्रांस के टॉलर शहर का है. 88 साल के बुजुर्ग सेंट मुसे हॉस्पिटल पहुंचे और अपनी समस्या बताई. यह सुनते ही वहां मौजूद लोगों की हवाइयां उड़ गईं और अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों को वहां से बाहर निकाला और बम निरोधक दस्ते को बुला लिया. कुछ घंटे के लिए वहां आने वाले मरीजों को भी दूसरी जगह भेज दिया गया. जब तक सर्जरी चली तब तक सब की सांसें अटकी हुई थीं.

यह भी पढ़ें- स्कूल में सीनियर्स की हैवानियत, 8 साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर बांध दिया नायलॉन का धागा

एनल में फंस गया था 20 सेंटीमीटर लंबा बम
डॉक्टरों ने सर्जरी करके बम के टुकड़े को शरीर से बाहर निकाला गया. बताया गया कि बुजुर्ग को यह जानकारी नहीं थी कि वह बम है. इसी वजह से वह इसका इस्तेमाल सेक्स टॉय के रूप में कर रहे थे. यह बम उनके रेक्टम यानी मलाशय में फंस गया था. 6 सेमी चौड़े और 20 सेंटी मीटर लंबे बम को शरीर से निकालने के लिए डॉक्टरों ने उनके पेट की सर्जरी की.

यह भी पढ़ें- बैंकॉक से भारत आ रही फ्लाइट में यात्री को बुरी तरह पीटा, वायरल हुआ वीडियो

सर्जरी के बाद जब बम को चेक किया गया तो पता चला कि उसे पहले ही डिफ्यूज किया जा चुका है यानी वह ब्लास्ट नहीं हो सकता. हालांकि, इस घटना ने फ्रांस के लोगों को हैरान कर दिया है कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement