Advertisement

Monalisa Painting पर लगा दिया केक, हजारों करोड़ की कीमत वाली पेंटिंग को खराब करना चाहता था शख्स

Monalisa Painting: पेरिस के एक म्यूजियम में रखी ऐतिहासिक मोनालिसा पेंटिंग को नुकसान पहुंचाने के मकसद से एक शख्स ने अचानक पेंटिंग पर केक फेंक दिया.

Monalisa Painting पर लगा दिया केक, हजारों करोड़ की कीमत वाली पेंटिंग को खराब करना चाहता था शख्स

मोनालिसा पेंटिंग पर केक फेंकने लगा शख्स

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया की सबसे चर्चित, महंगी और खास पेटिंग मोनालिसा की पेंटिंग (Monalisa Painting) मानी जाती है. इस पेंटिंग की कीमत लगभग 6,500 करोड़ रुपयों से भी ज़्यादा आंकी जाती है. इस पेंटिंग को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. इसके बावजूद, एक शख्स पेंटिंग तक पहुंच गया और उसने पेटिंग पर केक पोत दिया और चिल्लाने लगा.

यह घटना फ्रांस की राजधानी पेरिस के लौवरे म्यूजियम की है. एक शख्स बूढ़ी महिला की वेशभूषा में म्यूजियम पहुंचा था. अचानक उसने पेंटिंग पर केक पोतना शुरू कर दिया. अच्छी बात यह हुई कि पेंटिंग को बुलेट प्रूफ कांच से कवर किया गया है. इस वजह से पेंटिंग को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुनवाई आज, वकील और लॉ स्टूडेंट्स पेश करेंगे सबूत

आरोपी चिल्लाकर बोला- धरती बचाएं
इस व्यक्ति की हरकत से म्यूजियम में अफरा-तफरी मच गई. आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े जाने के बाद वह शख्स अपनी भाषा में कुछ चिल्ला रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, वह शख्स कहा रहा था, 'कुछ लोग धरती का विनाश करने में लगे हुए हैं, आप लोग धरती के बारे में सोचें.'

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid: सर्वे का वीडियो कैसे हुआ लीक? हिंदू पक्ष आज कोर्ट लेकर जाएगा मामला

बताया गया कि यह शख्स वीलचेयर पर बूढ़ी महिला की वेशभूषा में आया था. अचानक वह वीलचेयर से उठा और पेंटिंग पर केक फेंकने लगा. यह शख्स देखने में बीमार भी लग रहा था. उसने पेंटिंग के शीशे को तोड़ने की भी कोशिश की और म्यजियम में कई चीजें बिखेर दीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement