Advertisement

Needle Attack In France: फ्रांस की महिलाओं को सुई चुभा रहा सनकी, अब तक 100 घटनाएं दर्ज

France Needle Attack: लड़कियों को निशाना बनाने के लिए नीडल अटैक किया जा रहा है. इस साल की शुरुआत से ही नीडल अटैक के 100 मामले दर्ज किए गए हैं.

Needle Attack In France: फ्रांस की महिलाओं को सुई चुभा रहा सनकी, अब तक 100 घटनाएं दर्ज

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फ्रांस में सुई से हमला (Needle Attacks) करने का मामला सामने आया है. 20 साल के शख्स पर सुई से हमले का आरोप है. दक्षिण फ्रांस में कई नई घटनाओं के सामने आने के बाद रविवार को इस युवक को गिरफ्तार किया गया है. टौलॉन के रिवेरा समुद्री तट पर शुक्रवार की शाम एक टेलीविजन शो के लिए संगीत कार्यक्रम की शूटिंग हो रही थी. इस दौरान 20 लोगों ने सुई से घायल होने की सूचना दी थी. एक महिला को सुई से हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आरोपी की पहचान कई महिलाओं ने की 
घटना के सामने आते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बहुत से लोग दहशत में भी आ गए हैं. टौलॉन में अभियोजकों की ओर से कहा गया है कि 2 महिलाओं ने संदिग्ध की पहचान की है. आरोपी पर गंभीर और सोच-समझकर सशस्त्र हिंसा का आरोप लगाया गया है. 

पुलिस का कहना है कि, 'अभियोजकों की ओर से कहा गया है कि आरोपी ने हमले के आरोपों से इनकार किया है. हालांकि, गवाहों के पर्याप्त बयान हैं और इस कारण से उसे अदालत में पेश किया जा सकता है.'

 

यह भी पढ़ें: Multiple Rocket Launcher क्या होता है? रूस को हराने के लिए यूक्रेन को यही क्यों चाहिए?

लड़कियों को बनाया जा रहा निशाना
इस साल की शुरुआत से ही नीडल अटैक के लगभग 100 मामले सामने आ चुके हैं. लड़कियों को इसके जरिए निशाना बनाया जा रहा है. जिन लड़कियों को निशाना बनाया जाता है उनमें सामान्य लक्षण दिखते हैं. जैसे मतली, चक्कर आना और तेज दर्द. 

बताया जा रहा है कि महिलाओं को बाद में अपनी त्वचा पर सुई चुभने के निशान पता चलते हैं. जहां सुई चुभोई जाती है वहां पर स्किन का रंग भी बदला हुआ दिखता है. इस हमले को लेकर लोग इसलिए डरे हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता कि किस तरह की सुई चुभोई जा रही है.

 

यह भी पढ़ें: Jacob Juma और गुप्ता ब्रदर्स ने ऐसा क्या किया कि लुट गया साउथ अफ्रीका? पढ़िए पूरी कहानी

सभी पीड़ितों का HIV टेस्ट कराया जा रहा 
म्यूजिक फेस्टिवल की शूटिंग के दौरान नए मामले देखने को मिले हैं. पूर्वी फ्रांस के के बेलफोर्ट में एक उत्सव के दौरान 17-18 आयु के छह किशोरियों ने उनके हाथ और बाहों में अचानक तेज दर्द की शिकायत की है. 

7  लड़कियों ने शूटिंग के दौरान नीडल हमले की शिकायत की है. यहीं से संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था। पूरे देश के अलग-अलग शहरों से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. अधिकतर पीड़ितों को ब्लड टेस्ट कराने के लिए कहा गया है. कुछ को HIV और हेपेटाइटिस की निवारक दवाएं दी गई हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement