Advertisement

राष्ट्रपति पर कर रही थी काला जादू, जानिए कौन है Fatima Shamnaz?

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु पर काला जादू करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों में एक उनकी ही कैबिनेट की एक मंत्री है.

Latest News
राष्ट्रपति पर कर रही थी काला जादू, जानिए कौन है Fatima Shamnaz?
Add DNA as a Preferred Source

मालदीव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में उनकी कैबिनेट की एक मंत्री को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति पर काला जादू करने के आरोप में पुलिस ने मालदीव की पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमा शमनाज समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.शमनाज की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और कई ऐसी चीजें जब्त कीं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उनका इस्तेमाल काला जादू करने के लिए किया जाता है. सभी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

क्यों किया काला जादू
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फातिमा शमनाज ने मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना किया. फातिमा शमनाज के राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू करने को लेकर कई थ्योरी सामने आ रही हैं.  कहा जा रहा है कि, राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू करके शमनाज  शमनाज उनकी गुड बुक्स में आना चाहती थीं, साथ ही कहा जा रहा है कि वह मुइज्जू सरकार में अहम पद हासिल करना चाहती थी. इसलिए वह काला जादू का सहारा ले रही थीं. 


ये भी पढ़ें-गिरफ्तार हुई वो महिला, जिसने किया था मालद्वीप के राष्ट्रपति Mohammed muizzu पर काला जादू


कौन हैं शमनाज?
पर्यावरण मंत्री बनाए जाने से पहले शमनाज माले सिटी काउंसिल में हेनवीरू साउथ की काउंसिलर थीं. उन्होंने इस साल अप्रैल में मुइज्जू सरकार में मंत्री पद संभालने के लिए काउंसिल से इस्तीफा दे दिया था. वह इससे पहले राष्ट्रपति कार्यालय में भी अहम पद पर थीं. वह मुइज्जू और उनकी पत्नी के करीबी रहे एक बड़े अधिकारी एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement