Advertisement

LA की सड़क पर नेकेड घूमती दिखी एक्ट्रेस Amanda Bynes, 72 घंटों से अस्पताल में चल रहा इलाज

Hollywood Actress को लेकर पता चला है कि उसने खुद ही पुलिस को बुलाया था जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल मे भर्ती किया गया है.

LA की सड़क पर नेकेड घूमती दिखी एक्ट्रेस Amanda Bynes, 72 घंटों से अस्पताल में चल रहा इलाज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका के लॉस एंजेलिस की सड़कों पर रविवार अकेले और बिना कपड़ों के घूमते देखे जाने के बाद मशहूर अभिनेत्री अमांडा बनेस को मनोरोग के मामले में गिरफ्त में ले लिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार उसने खुद की मदद के लिए आपातकालीन नंबर डायल किया और उसे पास के पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज किया जा रहा है. 

एनबीसी न्यूज के नवीनतम अपडेट के अनुसार 36 वर्षीय एक्ट्रेस 72 घंटे से हिरासत में हैं. रिपोर्ट के अनुसार उन्हें कई कोई चोट वगैरह नहीं आई है. अमेरिकी अभिनेत्री ने घटना के दौरान एक गुजरने वाले वाहन को लहराया. जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने खुद ही मदद के लिए 911 डायल किया था. 

Porn Star स्टॉर्मी डेनियल्स को करोड़ों रुपये देने का मामला, क्या आज गिरफ्तार हो जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप? 

सूत्रों के मुताबिक अमांडा 'काफी समय से अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं, जबकि उनके वकील ने इस मामले में कोई कमेंट नहीं किया है. एक्ट्रेस के पूर्व-मंगेतर पॉल माइकल ने कहा कि वह कथित तौर पर अपनी दवा लेना भूल जाती हैं. 

कंगाल पाकिस्तान भी है भारत से खुश, ये रिपोर्ट देख पता लगेगा कितने खुश हैं हिंदुस्तानी

एक्ट्रेस के साथ हुई इस घटना को लेक अमांडा बनेस के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी इस स्थिति से मेरा दिल टूट गया है.  वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने उस ड्राइवर की तारीफ की जो कि अमांडा बनेस की मदद करने के लिए डाउनटाउन लॉस एंजेलिस में रुका था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement