Advertisement

लंदन के लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास जमकर चाकूबाजी, तीन लोग बुरी तरह से जख्मी

अपराधों के लिए एशिया झूठ में ही बदनाम है. लंदन जैसे यूरोप के विकसित शहरों में भी चाकूबाजी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं.

लंदन के लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास जमकर चाकूबाजी, तीन लोग बुरी तरह से जख्मी

लंदन में लीवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास हमला.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दहशतगर्दों ने दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है. सेंट्रल लंदन स्थित लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के बाद कुछ सिरफिरों ने लूट के चक्कर में 3 लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला किया और फरार हो गए. तीनों घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदमाश चोरी करने आए थे. जैसे ही एक शख्स का फोन छीनने की उन्होंने कोशिश की तो शख्स ने पलटवार कर दिया. बौखलाए बदमाशों ने लोगों को चाकू मार-मारकर घायल कर दिया.

भारत के 'अपने ही हुए बेगाने,' भारतीय मूल की ब्रिटिश गृहमंत्री ने देश के खिलाफ खोला मोर्चा

पकड़े नहीं जा सके हैं हमलावर

जब तीनों शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गए, तो हमलावर फरार हो गए. घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो सिर्फ खून ही खून बिखरा नजर आया. घायलों का इलाज चल रहा है. आरोपियों की तलाश में स्थानीय पुलिस जुटी है. उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement