Advertisement

भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, लश्कर कमांडर सैफुल्लाह खालिद ढेर, CRPF कैंप समेत इन 3 हमलों में था शामिल

Terrorist Saifullah Khalid Killed: सैफुल्लाह उर्फ रजुल्लाह निजामनी लश्कर का ऑपरेटिव कमांडर था. यह आतंकी नेपाल में बेस बनाकर भारत में हमलों को अंजाम देता था.

Latest News
भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, लश्कर कमांडर सैफुल्लाह खालिद ढेर, CRPF कैंप समेत इन 3 हमलों में था शामिल

Lashkar terrorist saifullah khalid (photo social media)

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर सैफुल्लाह खालिद मारा गया. सैफुल्लाह की रविवार को सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह आतंकी रामपुर में CRPF कैंप, नागपुर में आरएसएस मुख्यालय और ISSC बेंगलुरु में हुए बम धमाकों में शामिल था. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से इसकी तलाश में थीं. लेकिन यह सिंध में छिपा हुआ था.

सैफुल्लाह उर्फ रजुल्लाह निजामनी लश्कर का ऑपरेटिव कमांडर था. वह नेपाल में बेस बनाकर भारत में हमलों को अंजाम देता था. सैफुल्लाह नेपाल में लश्कर-ए-तैयबा का मॉड्यूल संभालता था. इसका मुख्य काम आतंकी गतिविधियों को लिए कैडर तैयार करना और उनको आर्थिक मुहैया कराना था. भारत में हमला करने के लिए उसने नेपाल के जरिए ही आतंकवादी भेजे थे.

सैफुल्लाह ने भारत कब और कहां कराया था हमला?
नागपुर RRS मुख्यालय: महाराष्ट्र के नागपुर में साल 2006 में आरएसएस मुख्यालय पर हमला करने की साजिश रची गई थी. आतंकवादी पुलिस की वर्दी में एंबेसडर कार से आए थे. लेकिन उससे पहले वह हमले को अंजाम देते पुलिस ने तीनों आतंकियों को मार गिराया. इस हमले का साजिशकर्ता सैफुल्लाह खालिद था. उसने ही एक-56 राइफल, हैंड ग्रेनेड और RDX से लैस करके आतंकी भेजे थे.

रामपुर CRPF कैंप: साल 2008 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 7 जवान शहीद हो गए थे. इसकी साजिश भी उसी ने रची थी. हालांकि, इस मामले में तीन लोग पकड़े गए थे, जिन्हें NIA कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई.

बेंगुलरु अटैक: साल 2005 में भारतीय विज्ञान संस्थान के एक ऑडिटोरियम में बाहर आतंकियों ने गोलीबारी की थी. यह हमला अतरराष्ट्रीय सम्मेलन से निकल रहे लोगों पर हुआ था. जिसमें एक प्रोफेसर की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए थे.
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement