दुनिया
भारत का दुश्मन जिसने भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया बीते शनिवार की रात उसे मौत के घाट ऊतार दिया गया है. पाकिस्तान में अबू कताल की हत्या हो गई है.
भारत में आंतक फैलाने वाले एक और आंतकी का खात्मा हो गया है. कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला लश्कर-ए-तैयबा का मौस्ट वॉन्टेड आतंकी अबू कताल को मार गिराया गया है. खबर है कि शनिवार रात इसे शनिवार रात पाकिस्तान में ही ढ़ेर कर दिया गया. ऐसा बताया जा रहा है कि इसे अनजान हमलावरों ने मौत के घाट उतारा है. अबू कताल को हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था. इसने भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था.
कई आतंकी घटनाओं के दिया अंजाम
अबू कताल ने भारत में कई आतंकी घटनाओं के अंजाम दिया. भारत में कई आतंकी हमलों और साजिशों में अबू कताल का अहम हाथ रहता था. बीते साल 9 जून को शिवखोड़ी से रही बस जिसे तीर्थयात्री थी उस अबू कताल ने ही हमला करवाया था. इस हमले में कुल 10 लोगों की मौत हो गई थी. इतना ही नहीं राजौरी जिले के धंगरी गांव में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी हमले में भी उसका नाम सामने आया था. यहां पर एक बम धमाके में 7 लोगों की जान गई थी.
यह भी पढ़ें: कौन है Ranjani Srinivasan, जिसे Hamas से नाम जुड़ने पर करना पड़ा खुद को US से Self-Deport
कश्मीर में आएदिन होते ते आतंकी हमले
ये पाकिस्तान में बड़े आराम से रह रहा था और कश्मीर में आए दिन आतंकी साजिशें रचता रहता था. बताया जा रहा है कि ये 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी थी. और ये दोनों मिलकर आतंकी साजिशे रचते थे. खबरों की माने तो सिंघी झेलम में गोलीबारी में कताल की जान चली गई है. बीते कुछ महीनों में पाकिस्तान के कई आतंकी मारे गए हैं. फिर चाहे वो लश्कर का टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम हो या फिर बशीर अहमद. पाकिस्तान के लिए आतंकवाद को पनाह देना अब महंगा होता जा रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.